Today Headlines, 19 April 2023:समलैंगिक विवाह पर SC में आज फिर सुनवाई, राष्ट्रपति मुर्मू हिमाचल के दौरे पर

Same Gender Marriage, Supreme Court

supreme court

विज्ञापन

Today Headlines, 19 April 2023: समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भी सुनवाई होनी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर आपत्ति जताई है। सरकार का कहना है कि नए सामाजिक संबंध के निर्माण पर निर्णय संसद में लिया जाना चाहिए। फिलहाल आज इन बड़ी खबरों पर लोगों की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वे मेधावियों को सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन

आईपीएल में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

झारखंड में बेरोजगार युवाओं ने हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों के खिलाफ बुधवार को एक दिन झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और सीएम बसवराज बोम्मई नामांकन दाखिल करेंगे। शेट्टार ने भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज होकर कांग्रेस जॉइन कर लिया था।

और पढ़िए – INX Media Case: पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर ED की बड़ी कार्रवाई, 11.04 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को मुंबई में स्टील इंडिया 2023 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

MG अपनी EV कार Comet EV को बुधवार को लॉन्च कर सकता है। अनुमान है कि कार शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

आज का इतिहास

अंतरिक्ष के सफर में आज का दिन अहम है। 19 अप्रैल 1975 को भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्टा लॉन्च किया था। यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था। रूस ने इसमें मदद की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ