Lucknow Organic Restaurant: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 'गाय' ने किया रेस्टोरेंट का उद्घाटन, देखें VIDEO
Edited By Bhola Sharma

Lucknow Organic Restaurant
Edited By Bhola Sharma

Lucknow Organic Restaurant
Lucknow Organic Restaurant: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक देसी ‘गाय’ वीआईपी गेस्ट बनकर रेस्टोरेंट पहुंची। रेस्टोरेंट मालिक ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच गाय से अपने नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन कराया। मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनके इस कदम का स्वागत किया। बता दें कि इस रेस्टोरेंट में नाश्ते से लेकर डिनर तक सबकुछ ऑर्गेनिक यानी जैविक कृषि उत्पादों से बना भोजन मिलेगा।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1648366679737659392?s=20
रेस्टोरेंट के संचालक और मैनेजर शैलेंद्र सिंह डिप्टी एसपी रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह लखनऊ का पहला ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट है। यहां हर तरह का खाना उपलब्ध होगा। सभी को सेहत से भरपूर और उचित दाम पर खना मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी कृषि और अर्थव्यवस्था गायों पर निर्भर है। इसलिए हमने अपने रेस्तरां का उद्घाटन गौमाता से कराया। लोगों को अब लगता है कि स्वस्थ शरीर उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। दुर्भाग्य से, आपको जिस उपज का भोजन मिलता है, उस पर रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है। मुझे लगता है कि यह भारत का पहला ऐसा रेस्टोरेंट होगा जिसका अपना प्रोडक्शन, कंट्रोल और प्रोसेसिंग होगा। खाना खाने के बाद खुद लोग फर्क महसूस कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: