Today Headlines, 13 May 2023: कर्नाटक विधानसभा और यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज, राघव-परिणीति की होगी सगाई
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Today Headlines, 13 May 2023: 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहे जाने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। कर्नाटक का किंग मेकर कौन बनेगा? यह आज तय हो जाएगा। राज्य विधानसभा के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 सीटों का है। फिलहाल कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला है। वहीं, जेडीएस खुद को किंगमेकर बता रही है। आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजर रहेगी…
देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 13 मई का दिन एक मील का पत्थर है। आजादी के बाद 1952 में आज के ही दिन पहला संसद सत्र आयोजित किया गया था। तीन अप्रैल 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई 1352 को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया और 13 मई 1952 को पहला सत्र आयोजित किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: