Today Headlines, 12 Feb 2023: आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, साउथ अफ्रीका में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
Edited By Bhola Sharma

File Photo
Edited By Bhola Sharma

File Photo
Today Headlines, 12 Feb 2023: आज रविवार है। यानी छुट्टी का दिन। आज आप घर में रहकर महिला विश्व कप में भारत-पाकस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले को देख सकते हैं। इसके साथ आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी होगा, जो राजस्थान वासियों के लिए राह आसान बनाएगा।
हमेशा विवादों में रहने वाले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से आज लेखपाल भर्ती परीक्षा भी है। तो आइए जानते हैं आज कौन सी खबरें प्रमुख हैं, जिन पर देश और दुनिया की नजरें हैं।
12 फरवरी का दिन इतिहास में एक महत्वपूर्ण तारीख के तौर पर दर्ज है। महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गई थी। उनकी मौत के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश की विभिन्न नदियों में विसर्जित किया गया था। एक कलश को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम में प्रवाहित किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: