केरल सीएम के काफिले के आगे आया स्कूटर सवार, आपस में टकराईं कारें; वीडियो वायरल

Kerala news: केरल के सीएम के काफिला की कुछ कारें दुर्घटना का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि सीएम का काफिला रोड से गुजर रहा था। इस दौरान तिरुवनंतपुरम के वामनपुरम इलाके में एक स्कूटर एस्कॉर्ट वाहन के आगे आ गया। जिसके कारण काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

Kerala news

Thiruvananthapuram News: केरल में सीएम काफिले में शामिल कुछ कारें हादसे का शिकार हो गईं। केरल के सीएम का काफिला राजधानी तिरुवनंतपुरम के वामनपुरम इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान काफिले को एस्कॉर्ट कर रहे वाहन के आगे एक स्कूटर सवार आ गया। स्कूटर सवार रोड पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी एस्कॉर्ट वाहन ने उसको बचाने के लिए एकदम ब्रेक लगा दिए। इसके बाद काफिले में पीछे चल रहीं कारें एक के बाद एक करके एक-दूसरे से टकरा गईं। केरल के सीएम पिनाराई विजयन के काफिले की कारें टकराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्कूटर को एक महिला चला रही थी। जो अचानक दाईं ओर मुड़ गई। जिसके बाद सफेद रंग की एसयूवी को चालक ने एकदम ब्रेक लगा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीछे चल रहीं पांच एस्कॉर्ट गाड़ियों और एक एंबुलेंस एक-दूसरे से पीछे जा टकराईं। बताया जा रहा है कि सीएम राजधानी से 150 किलोमीटर दूर कोट्टायम की विजिट के बाद वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद उनके सुरक्षाकर्मी वाहनों से नीचे उतरे और स्थिति को संभाला। वहीं, वीडियो में मेडिकल स्टाफ के कई सदस्य भी एंबुलेंस से बाहर निकलते दिख रहे हैं। पुलिस को अभी महिला दोपहिया वाहन चालक के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि महिला के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एमपी में भी हो चुका ऐसा हादसा

इससे पहले एमपी के राजगढ़ जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले से एक ऑटो टकरा गया था। जिसकी वजह से 13 साल के बच्चे समेत 3 लोग घायल हो गए थे। बताया गया था कि सीएम का काफिला भोपाल से शाजापुर के लिए रवाना हुआ था। सारंगपुर के पास एक ऑटो की सीएम के काफिले से टक्कर हो गई थी। काफिले में डीएम और एसपी भी चल रहे थे। सीएम ने सभी घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए थे। ऑटो को आरिफ नाम का शख्स चला रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ