अनोखा चोर... चोरी के बाद छोड़ी चिट्ठी, लिखा.. मजबूर हूं, इलाज कराना है, माल लौटा दूंगा

Tamil Nadu Crime News: चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक चोर ने शिक्षक दंपत्ति के घर से सोना और पैसे चुरा लिए। इसके बाद एक नोट में लिखा कि मेरे घर में कोई बीमार है एक महीने में चोरी किया हुआ पैसा और सोना लौटा दूंगा।

Congo Stampede in Music Concert

Stampede in Music Concert

विज्ञापन

Tamil Nadu Crime News: कभी आपने सोचा है कि आपके घर से चोरी हो और चोर आपको लूटा हुआ माल लौटाने की बात कहकर चला जाए। वो भी एक नोट के जरिए। जी हां, यह हैरान कर देने वाला मामला तमिलनाडु के तूतीकोरिन से सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड टीचर के घर चोरी हो गई। चोर ने शिक्षक दंपत्ति के घर से 60 हजार रुपये और सोना चोरी कर लिया। इसके बाद टीचर ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो हैरान रह गई। चोर ने घर में नोट छोड़ रखा था, जिसमें लिखा था घर में कोई बीमार है इसलिए पैसों की जरूरत है।

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में रिटायर्ड टीचर और उसकी पत्नी अपने बेटे के पास चेन्नई गए हुए थे। उस दौरान एक चोर उनके घर में घुसता है और 2 जोड़ी सोने की बालियां, चांदी की पायल और 60 हजार रुपये चोरी कर लेता है। इसके बाद जब टीचर दंपत्ति घर पहुंचते हैं तो हैरान रह जाते हैं। वे आनन-फानन में चोरी की सूचना पुलिस को देते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घर की तलाश करती है। पुलिस को तलाशी में एक नोट मिलता है।

विज्ञापन

मुझे माफ कर दो

नोट में लिखा था परिवार के बीमार सदस्य के लिए पैसों की जरूरत है, मुझे माफ कर दो। मैं इसे एक महीने में लौटा दूंगा। मेरे घर में कोई बीमार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी चिथिराई सेल्विन के घर हुई। वह और उनकी पत्नी दोनों सरकारी टीचर रह चुके हैं। दोनों को 4 संतानें हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षक दंपत्ति सफाई के लिए घर में एक नौकरानी को रखने के बाद 17 जून को चेन्नई में अपने बेटे से मिलने के लिए चले गए थे। इस दौरान चोर ने ये कांड कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ