सोमवार को बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान किया. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान को राष्ट्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई. स्मृति ईरानी ने इसपर बीजेपी आलाकमान का आभार जताया. उन्होंने एक आम बीजेपी कार्यकर्ता से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तक के अपने सफर को बेहद सम्मानजनक और सेवा करने का मौका बताया. इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दिए जाने पर स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का शुक्रिया अदा किया.
ये भी पढ़ें: BJP की नई टीम के जरिए UP में जीत की लगेगी हैट्रिक? जानिए क्या है पूरा प्लान?
स्मृति ईरानी ने क्या कहा?
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ”बीजेपी के एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर सेवा करने की ज़िम्मेदारी मिलने तक का ये सफर मेरे लिए बहुत ही विनम्रतापूर्ण अनुभव रहा है.” उन्होंने आगे कहा- ”बीजेपी ने मेरे जैसा एक साधारण कार्यकर्ता बनाया और मुझे उस संगठन में योगदान देने के लिए राष्ट्रीय महासचिव की असाधारण जिम्मेदारी दी, ये कार्यकर्ता-फोकस सिस्टम के लिए एक श्रद्धांजलि है. राष्ट्र प्रथम की भावना को साकार करने और भारत माता के गौरव का गान करने के लिए बीजेपी की नवगठित टीम विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की नींव के रूप में काम करने के लिए समर्पित है.”
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा- ”बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने वाले सभी लोगों को बधाई. ये नई टीम संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव का संगम है. मुझे पूरा भरोसा है कि वो पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे. उन्हें मेरी शुभकामनाएं.’ आपको बता दें कि बीजेपी की नई टीम की पहली बैठक 22 अगस्त को दिल्ली में होगी.
ये भी पढ़ें: क्या मोदी कैबिनेट में भी होगा बदलाव? BJP की नई टीम में किसकी नियुक्ति से उठा सवाल
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines