BJP की नई टीम के जरिए UP में जीत की लगेगी हैट्रिक? जानिए क्या है पूरा प्लान?

UP Assembly Election 2027: बीजेपी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. राष्ट्रीय पार्टी इस अहम राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. यही वजह है कि अपनी नई टीम में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के नेताओं का खास ख्याल रखा है.

NITIN NABIN.jpg

नितिन नवीन (Photo-X/@NitinNabin)

विज्ञापन

BJP New Team: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में यूपी को काफी ज्यादा रिप्रेजेंटेशन मिला है, ऐसे में पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के इशारे दे दिए हैं. भाजपा ने सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य से युवा, महिला, ओबीसी, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े चेहरों को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी हैं. इसे जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

ओबीसी, महिला और युवा वोट पर नजर

नई टीम में यूपी से 8 बड़े चेहरों को जगह मिली है. इनमें 3 महिलाएं और 3 ओबीसी नेता शामिल हैं. बीजेपी की रणनीति में युवा वर्ग के साथ महिला और पिछड़ा वर्ग अहम रोल में नजर आ रहा है. उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन फैसलों को काफी अहम माना जा रहा है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव के पद पर स्मृति ईरानी की वापसी को वूमेन लीडरशिप को मजबूत करने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. 2019 में अमेठी से राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी भले ही 2024 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं, लेकिन संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर पार्टी ने उनके राजनीतिक तजुर्बे पर भरोसा जताया है.

कुर्मी और मौर्य समाज को लुभाने की कोशिश

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर रेखा वर्मा को बनाए रखना भी यूपी की राजनीति में अहम माना जा रहा है. कुर्मी समुदाय से आने वाली रेखा धौरहरा से 2 बार सांसद रह चुकी हैं. बीजेपी के लिए ये नियुक्ति खासकर उन इलाकों में अहम है, जहां कुर्मी वोटर्स चुनावी समीकरण बदल सकते हैं.

वहीं, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चे का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया गया है. मौर्य समुदाय से आने वाले अमरपाल को यूपी में पिछड़े वर्ग, खासकर कुशवाहा-मौर्य वोटरों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की जिम्मेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

यादव और दलित समीकरण

राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संगीता यादव को दी गई है. पूर्वांचल से आने वाली संगीता महिला और यादव समुदाय, दोनों का रिप्रेजेंट करती हैं. बीजेपी के लिए पूर्वी यूपी में यादव मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाना चुनौती रहा है. दलित समाज से आने वाले बुलंदशहर सांसद भोला सिंह को भी राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी मिली है. वेस्टर्न यूपी में दलित मतदाताओं तक पार्टी की पहुंच मजबूत करने में उनका रोल अहम माना जा रहा है.

ब्राह्मण और मुस्लिम चेहरे भी शामिल

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय टीम में जगह देकर बीजेपी ने युवा ब्राह्मण नेतृत्व को भी अहमियत दी है. संगठन और युवा मोर्चे में लंबे अनुभव वाले द्विवेदी चुनाव हारने के बाद भी पार्टी के संगठनात्मक काम में एक्टिल रहे हैं. वहीं यूपी से 2 मुस्लिम चेहरों को भी अहम जिम्मेदारी मिली है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर और यूपी के मौजूदा एमएलसी प्रो तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा मेरठ से आने वाले कुंवर बासित अली को भी संगठन में अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ