सावधान! गर्मी में बम की तरह फट सकता है आपके घर में रखा एयर कूलर; भूलकर भी न करें ये 5 बड़ी गलतियां

Why Air Cooler Blast: भीषण गर्मी की वजह से ना सिर्फ इंसान बल्कि घर की चीजें भी उबल रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक सामान का तो फटने का डर रहता है और अगर लापरवाही की जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. 

Why Air Cooler Blast
1 / 6
भूलकर भी न करें ये 5 बड़ी गलतियां. Image Credit- Gemini

What Is Air Cooled Blast Furnace Slag: भीषण गर्मी और नौतपा के दौरान सिर्फ एसी ही नहीं, बल्कि कूलर भी फट सकते हैं. इन दिनों तापमा हर जगह का बढ़ा हुआ है, जिसकी वजह से बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. छोटी-सी लापरवाही आपका इलेक्ट्रॉनिक सामान खतरनाक हादसे की वजह बन सकता है? कई बार ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट या खराब वायरिंग की वजह से एयर कूलर में भी आग लगने या ब्लास्ट होने का खतरा रहता है. ऐसे में जरूरी है कि कूलर इस्तेमाल करते समय कुछ बड़ी गलतियों से बचा जाए.

विज्ञापन

मोटर ओवरहीट होना

मोटर ओवरहीट होना2 / 6

ऐसा तब होता है जब कूलर को लगातार चलाया जाता है. अगर आप गर्मी के दिनों में कूलर को 10 घंटे से ज्यादा देर चला रहे हैं तो मोटर गर्म हो सकती है. इसकी वजह से कूलर में आग लगने या फटने का खतरा बढ़ जाता है. इसे भी पढ़ें- AC नहीं है तो ना लें टेंशन! नौतपा में छत को ऐसे रखें ठंडा, घर में नहीं बरसेगी आग

विज्ञापन

पानी के बिना चलाना

पानी के बिना चलाना3 / 6

कई बार कूलर का चलते-चलते पानी खत्म हो जाता है. लोग इस बात पर ध्यान नहीं दे पाते और कूलर बंद करना भूल जाते हैं. इसकी वजह से मोटर पर प्रेशर पड़ता है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

लोकल एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल

लोकल एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल 4 / 6

पुरानी वायरिंग या सस्ते एक्सटेंशन बोर्ड कूलर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. ज्यादा लोड पड़ने पर तार गर्म होकर स्पार्किंग कर सकते हैं. अगर कमरा खाली होता है या आप कूलर में सो रहे होते हैं तो आग बढ़ सकती है.

विज्ञापन

कूलर की सफाई न करना

कूलर की सफाई न करना5 / 6

मोटर या आसपास के हिस्से पर कूड़ा जमने की वजह से आग सकती है. कई बार पंखा गंदगी की वजह से जाम हो जाता है, जिसका असर सीधा मोटर पर पड़ता है. इससे कूलर ओवरहीट हो सकता है.

सीधे धूप में कूलर रखना

सीधे धूप में कूलर रखना6 / 6

कई लोग कूलर को ऐसी जगह रख देते हैं जहां तेज धूप पड़ती रहती है. इससे बॉडी और मोटर दोनों गर्म हो जाते हैं, जो मशीन के लिए नुकसानदायक है. इसलिए कूलर को हमेशा छायादार जगह पर रखें. इसे भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर जरूर जाएं ये 5 घाट, शाम की आरती और नजारों से नहीं हटेंगी नजरें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन