Tapas Roy Quits TMC : पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीएमसी के विधायक और वरिष्ठ नेता तापस रॉय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायक समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि तापस रॉय बारानगर विधानसभा से विधायक थे और साल 2011 से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
इसलिए किया पार्टी छोड़ने का फैसला
रॉय ने कहा कि जिस तरह से पार्टी (टीएमसी) काम कर रही है मैं उससे बहुत निराश हूं। मैं पार्टी और सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के इतने सारे आरोपों से ऊब गया हूं। उन्होंने संदेशखाली मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के रुख से नाखुशी जताई थी। पार्टी नेतृत्व को इस्तीफा के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। हालांकि, भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
बता दें कि बीती 12 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नागरिक निकाय भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर उनके परिसरों पर छापेमारी की थी। तब भी रॉय ने इस बात से निराशा जताई थी कि छापेमारी के बाद न तो टीएमसी का कोई नेता और न ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही उनका साथ दिया। वह यह भी कह चुके हैं कि संदेशखाली मामले के आरोपी शाहजहां शेख को लेकर ममता ने अपनी ही बात से पलटने का काम किया है।
ममता बनर्जी को हो सकता है नुकसान
तापस रॉय के इस्तीफे को तृणमूल कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। तीन बार विधायक रहे रॉय टीएमसी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय बचा नहीं है और उससे ठीक पहले उनका यह कदम बंगाल में टीएमसी को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, अगर वह भाजपा में शामिल होने का फैसला करते हैं तो इस राज्य में पैर जमाने की कोशिशें कर रहे भगवा दल को बड़ा फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: ‘जर्मनी मॉडल’ अपना कर भाजपा को हराने की तैयारी में कांग्रेस
ये भी पढ़ें: भाजपा की Lok Sabha उम्मीदवारों की List की पांच बड़ी बातें
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बची हुई 29 सीटों पर भाजपा में क्यों फंसा है पेच?
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
22 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
52 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
5 hrs agoLIVE: थोड़ी देर में शुरू होगी रैली, रामलीला मैदान पहुंचे विपक्ष के नेता
7 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
15 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
16 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines