Rahul Gandhi

कांग्रेस ने ढूंढ लिया भाजपा को हराने का फॉर्मूला? 'जर्मनी मॉडल' पर कर रही तैयारी, देखिए Video

Congress Working On Germany Model For Manifesto: केंद्र सरकार को बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दों पर घेरने वाली कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जर्मनी के शिक्षा मॉडल पर बना रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह मॉडल बेरोजगारी की समस्या दूर करेगा और युवाओं को आकर्षित करेगा।

Congress Working On Germany Model For Manifesto : लोकसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं बचे हैं। भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता हासिल करने की तैयारी में है तो कांग्रेस उसे हराने की कोशिशें कर रही है। जानकारी मिली है कि इसे लेकर कांग्रेस अपने घोषणापत्र यानी मैनिफेस्टो पर तेजी से काम कर रही है और इसके लिए जर्मनी के दोहरी शिक्षा के मॉडल को अपना रही है।

विज्ञापन

जर्मनी के इस मॉडल में वोकेशनल एजुकेशन और ट्रेनिंग सिस्टम को एक साथ रखा जाता है। इसके तहत छात्रों को वोकेशनल स्कूल में पढ़ाई करते हुए ही काम करने का मौका मिलता है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी भाजपा पर आरोप लगाती रही है कि वह युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है और बेरोजगारी की चुनौती हल नहीं कर पा रही है। इसलिए कांग्रेस अपना मैनिफेस्टो इस मॉडल के आधार पर बना रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ