तमिलनाडु के सामाजिक न्याय मंत्री वन्नी अरासु के पैतृक गांव अयन रेड्डियापट्टी में रविवार को आजादी के बाद पहली बार सरकारी बस सेवा शुरू हुई. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए अरासु ने बताया कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बाद जब देश अपने 81वें साल में एंट्री कर रहा था, तब तिरुचिरापल्ली जिले में उनके पैतृक गांव को आखिरकार 13 सितंबर को सीधी सार्वजनिक बस की सुविधा मिल गई. वीसीके के उप महासचिव ने बताया कि सभी समुदायों के लोग और बुजुर्ग पहली बस का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए, उन्होंने फूल बरसाए और झंडे लहराए.
एक बार फिर मिली आजादी’
वीसीके के उप-महासचिव इस कार्यक्रम को सामाजिक सद्भाव की मिसाल बताया और कहा कि ग्रामीणों ने इसे ऐसे मनाया जैसे उन्हें एक और आजादी मिली हो. इस मौके के निजी महत्व को याद करते हुए, अरासु ने बताया कि उनके स्वर्गीय माता-पिता ने उनसे अक्सर अपने गांव की भलाई के लिए योगदान करने को कहा था. उन्होंने कहा कि उनकी गैर-मौजूदगी में उनकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा को पूरा करने और स्थानीय समुदाय की खुशी को देखने से उन्हें बहुत सुकून मिला. अरासु ने अयन रेड्डियापट्टी के निवासियों की ओर से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और परिवहन मंत्री ए. विजय तमिलन पार्थिबन का बस सेवा शुरू करने में मदद करने के लिए आभार भी व्यक्त किया.
कौन हैं वन्नी अरासु?
मई 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके और कांग्रेस विधायकों का कैबिनेट विस्तार हुआ था, जिसमें 2 नए विधायकों को मंत्री बनाया गया. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और वीसीके के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. लोकभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एएम शाहजहां और वन्नी अरासु को मंत्री पद की शपथ दिलवाई. वन्नी अरसु 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान विल्लुप्पुरम जिले के टिंडीवनम (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में थे. उनके हलफनामे के मुताबिक, वो 12वीं पास हैं और सामाजिक सेवा को ही अपना पेशा बताया है. अरासु के पास 93.8 लाख की कुल संपत्ति है.
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
8 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
9 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
10 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
13 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
17 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
17 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines