हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

तमिलनाडु पुलिस के चार अधिकारियों की शर्मनाक हरकत, 17 वर्षीय लड़की से की छेड़छाड़, खाकी हुई बदनाम

विज्ञापन

Tamil Nadu Police Officers Sexually Abusing : हमारी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के पास होता है, लेकिन जरा सोचिए तो जब हम पुलिस के साथ ही असुरक्षा महसूस करने लगे तब कैसा लगेगा। तमिलनाडु से एक ऐसी ही घटना सामने आयी है, जहां पर तमिलनाडु पुलिस के चार पुलिस अधिकारियों को 17 वर्षीय लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें – ये न काम करने दे रहे हैं, न कर रहे हैं; ED की कार्रवाई पर बोले- सीएम केजरीवाल

सादे कपड़ों में आए थे पुलिस अधिकारी

एफआईआर में कहा गया कि दोनों(लड़का और लड़की), एक साल से रिलेशनशिप में हैं, एक-दूसरे से बात कर रहे थे, तभी उन्हें सादे कपड़ों में आए चार लोगों ने रोक लिया, जिन्होंने बाद में खुद को पुलिस अधिकारी बताया। इसके बाद जब लड़के ने कहा कि हमारे रिश्ते के बारे में घरवालों को जानकारी है, तो एक पुलिस अधिकारी ने थप्पड़ मार दिया।

टूरिस्ट पर घूमने गई थी लड़की

बता दें कि पीड़ित लड़की, अपने बॉयफ्रेंड के साथ तिरुचिरापल्ली जिले में एक टूरिस्ट पर घूमने गई थी। पुलिस ने कहा कि घटना बुधवार को हुई और आरोपियों को एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सब-इंस्पेक्टर बी शशिकुमार, 28 और कांस्टेबल शंकर राजपांडियन, 32, ए सिद्धार्थन, 30 और जे प्रसाद, 26 को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और जूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।

(Zolpidem)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें