CM Arvind Kejriwal on ED Action: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये पूरे देश के अन्दर ही हम देख रहे हैं कि नोटिस भेज-भेजकर परेशान किया जा रहा है। केवल विपक्ष के नेता ही नहीं बिजनेसमैन को भी तंग किया जा रहा है। व्यापारी देश छोड़कर जा रहे हैं। देश में डर का माहौल है और ये खतरनाक है।

विज्ञापन

ED कार्रवाई पर कांग्रेस के समर्थन को लेकर

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस समर्थन ना करें, तो क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि इन्होंने कहा क्लासरूम बनाने, बिजली, सड़कों का निर्माण, पानी में घोटाला किया गया है। हमारी इतनी मामले में जांच करवा ली कुछ नहीं निकला। कल सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही देखिए, शराब घोटाला पूरी तरह से फर्जी है, इनके पास एक भी सबूत नहीं है। ये ना काम करने दे रहे हैं ना कर रहे हैं।

विज्ञापन

लोगों को टॉर्चर करके लिया जा रहा बयान

सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोगों को टॉर्चर करके बयान लिया जा रहा है। थोड़े दिनों बाद ये खत्म हो जाएगा, तो कुछ और ले आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि झूठे आरोप लगाकर विपक्षी नेताओं, दलों के साथ कुछ कारोबारियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। वे केवल लोगों को एजेंसियों और जांचों में उलझाए रखना चाहते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं में डर पैदा करने के लिए उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ