Tamil Nadu News: मदुरै में पटाखा फैक्ट्री धमाका मामले में एक गिरफ्तार, पांच लोगों की हुई थी मौत

Nigeria blast

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसिलांबट्टी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका मामले में एक महिला की गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि गुरुवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि पटाखा फैक्ट्री में धमाका किस वजह से हुआ है।

मदुरै एसपीओ के मुताबिक, मदुरै जिले के उसिलांबट्टी के पास एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई। मामले में पटाखा फैक्ट्री की मालिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला का पति फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।

बता दें कि गुरुवार सुबह अचानक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी जिसके बाद तेज धमाकों के साथ पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। धमाकों व धूं धूं करती जलती फैक्ट्री को देख आसपास के लोग डर गए। जब आग लगी उसमें कई मजदूर काम कर रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ