सांस के अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा क्या हुआ? बहू की भी चली गई जान

Tamil Nadu Coimbatore Fire : तमिलनाडु के कोयंबटूर में सांस के अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिसमें बहू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

bus fire incident in guna

(सांकेतिक फोटो)

Tamil Nadu Coimbatore Fire : तमिलनाडु के कोयंबटूर में सांस का अंतिम संस्कार उस समय और भी दुखद हो गया, जब उसकी बहू की भी जान चली गई। जनरेटर सेट को चलाने के लिए लाया गया पेट्रोल एक लैंप पर गिर गया, जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से बहू की मौत हो गई और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन

कोयंबटूर के गणपति में केआरजी नगर की 83 वर्षीय बी. रामलक्ष्मी का गुरुवार की शाम को निधन हो गया था। घरवालों ने रातभर शव को एक फ्रीजर बॉक्स में रखा और शुक्रवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया। उनके बेटे 55 वर्षीय बी. राजेश्वरन दिव्यांग हैं और उनकी बेटी बनुमथी (50) तिरुपुर जिले के उदुमलपेट के रामसुब्रमण्यम की पत्नी हैं।

विज्ञापन

जानें कैसे घर में लगी आग?

गणपति के रहने वाले 20 वर्षीय युवक एस. श्रीराम घर पर जनरेटर लेकर आया, जिसमें वह पेट्रोल डालने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पेट्रोल फ्रीजर बॉक्स के पास रखे एक लैंप पर गिर गया और आग तेजी से पेट्रोल के डिब्बे तक फैल गई। श्रीराम ने घबराहट में पेट्रोल का डिब्बा फर्श पर फेंक दिया, जिससे आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। पद्मावती, भानुमति, राजेश्वरन और श्रीराम झुलस गए।

विज्ञापन

महिला की बहू की मौत

स्थानीय लोगों ने घर की पिछली खिड़की तोड़ी, जिससे फायर ब्रिगेड की टीम घर के अंदर घुसी। दमकल कर्मियों ने घायलों को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पद्मावती को मृत घोषित कर दिया। पद्मावती कोयंबटूर के राम नगर के एक स्कूल में तमिल शिक्षिका थीं और वह मृतक महिला की बहू थीं। राजेश्वरन और भानुमति की स्थिति गंभीर है, जबकि श्रीराम की स्थिति में सुधार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ