तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन महिलाओं की मौत, सात घायल

Tamil Nadu Accident, Sivaganga, Road Accident

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में सोमवार को भीषण हादसा हुआ। एक सरकारी बस और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। घायलों को शिवगंगा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह हादसा शिवगंगा जिले के थिरुमतजोलाई के पास हुआ। बस में 47 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मित्रकाल के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

एक दिन पहले केरल के दो तीर्थयात्रियों की हुई थी मौत

रविवार को भी हादसा हुआ था। तंजावुर जिले में ओरथनडु के पास वाहन पलट जाने से केरल के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। जिनकी उम्र 63 साल और 9 साल थी। वहीं, दो लोग घायल हुए थे। जिनका इलाज तंजावुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपये की राहत देने की घोषणा की। वहीं, घायलों के लिए 50 हजार रुपए की सहायता दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ