'मित्रकाल के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है...', राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Rahul Gandhi, Mitrakaal, Surat Court, Narendra Modi, Adani Row

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम के मानहानि केस में सूरत कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात से दिल्ली लौट चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि वे मित्रकाल के खिलाफ लड़ रहे हैं। ये उनकी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के लिए है। इस संघर्ष में सत्य अस्त्र है और सत्य ही उनका आसरा है।

विज्ञापन

दरअसल, राहुल गांधी ने सांसद रहते हुए संसद में हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर पीएम मोदी पर अडानी समूह को बचाने का आरोप लगाए थे। उन्हाेंने कहा था कि पीएम उनके सवालों से डरे हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – ‘आपने जेब काटने की सुपारी ली है…’, दवाओं की कीमत पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का केंद्र पर कटाक्ष, हेल्थ मिनिस्टर मंडाविया ने किया पलटवार

अदालत में क्या हुआ? 

2019 के मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत की सेशन कोर्ट ने जमानत दी है। यह जमानत तब तक रहेगी, जब तक कोई फैसला नहीं हो जाता है। सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की है। अपील के लिए राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ सूरत पहुंचे थे।

विज्ञापन

राहुल गांधी के वकील ने सजा को निलंबित करने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना ऐसा आदेश पारित नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने शिकायकर्ता पूर्णेश मोदी को 10 अप्रैल तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि केस में सूरत सेशन कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत, अब 13 अप्रैल को होगी सुनवाई

राहुल गांधी के वकील गौरव पांड्या ने बताया कि आज कोर्ट में अपील डाली गई। कोर्ट ने अपील को एडमिट कर लिया है। राहुल गांधी को बेल दे दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। निचली अदालत ने राहुल गांधी को आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया था।

विज्ञापन

हरीश रावत बोले- हमें था न्याय भरोसा

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि यहीं हमें न्याय मिल जाएगा और 13 तारीख को इस सारे प्रकरण की समाप्ति हो जाएगी। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन

नाना पटोले ने कहा- गुजरात मॉडल बहुत भयानक

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी को झुठे आरोप में फंसाया गया। आज हमने सूरत में गुजरात मॉडल देखा, सूरत के लोगों को भी घर से बाहर नहीं निकलने नहीं दिया जा रहा था। महाराष्ट्र और बाहर से जो लोग आ रहे थे उन्हें भी रोककर हिरासत में लिया जा रहा था। क्या हम तानाशाही व्यवस्था में हैं? सुरत में हमने जो गुजरात मॉडल देखा वो बहुत भयानक है।

विज्ञापन

Rahul Gandhi, Mitrakaal, Surat Court, Narendra Modi, Adani Row

भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने पूछा- ओबीसी से इतनी नफरत क्यों?

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम कुछ प्रश्न राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं। राहुल जी, क्या यह सत्य नहीं है कि आपने OBC समाज को गाली दी और आज आप पूरे तामझाम के साथ सूरत जा रहे हैं। क्या ये आपके द्वारा न्यायपालिका पर दबाव डालने का प्रयास नहीं है?

विज्ञापन

राहुल जी, आपको OBC समाज से इतनी नफ़रत क्यों है? आपका भारतीय न्यायपालिका में विश्वास क्यों नहीं है? भारत के लोकतंत्र के लिए आपके भीतर इस प्रकार की घृणा क्यों है? (thewellarmedwoman.com) इनके घमंड की सीमा देखिए कि ये अपने लिए देश में अलग कानून चाहते हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव पर कार्रवाई हो तो कोई उधम नहीं लेकिन अगर बात राहुल गांधी पर आए तो… क़ानून बदल दो। डीके शिवकुमार पर कार्रवाई हुई कभी राहुल और प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस नहीं की लेकिन गांधी परिवार पर बात आते ही… शहंशाह और शहजादे पर कार्रवाई कैसे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ