टिपर लॉरी-बस में भीषण टक्कर, 5 की मौत, तमिलनाडु में बड़ा हादसा, देखें Video

Tamil Nadu Road Accident : तमिलनाडु में लॉरी और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Tamil Nadu Accident

Tamil Nadu Accident

Tamil Nadu Road Accident : तमिलनाडु से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। टिपर लॉरी और बस में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

तमिलनाडु के केजी कंडीगई इलाके में तिरुथंनी के पास शुक्रवार को यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक बस पीछे से टिपर लॉरी में जा घुसी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन

बस-लॉरी की टक्कर में 5 की मौत

बस और लॉरी की भीषण टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तिरुथंनी पुलिस थाने को दुर्घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

हादसे का वीडियो आया सामने

इस हादसे को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीछे से लॉरी में घुसी बस दिखाई दे रही है। जेसीबी ने लॉरी में घुसी बस को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ