केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 6 के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत भरी खबर आई है. अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए निर्देश दिया है कि मौजूदा कक्षा 6 के विद्यार्थियों पर अभी थ्री लैंग्वेज पॉलिसी सख्ती से लागू नहीं की जाएगी. उन्हें भी कक्षा 7 के छात्रों की तरह इस नीति से छूट दी जाएगी.
दरअसल, यह पूरा मामला तब सामने आया जब नए शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6 के छात्रों पर तीन भाषाओं की अनिवार्यता लागू की गई. याचिकाकर्ताओं और कई स्कूलों ने कोर्ट के सामने तर्क रखा कि कई बच्चे पहले से अपनी पसंद की दूसरी भाषाएं पढ़ते आ रहे हैं. सत्र के बीच में अचानक उन पर नई या तीसरी भाषा चुनने का दबाव बनाना उनकी पढ़ाई को प्रभावित करेगा.
यह भी पढ़ें : 10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
अनावश्यक परेशानी में न डालें बच्चे: सुप्रीम कोर्ट
मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के मानसिक दबाव और शैक्षणिक संतुलन को सर्वोपरि माना. कोर्ट ने साफ कहा कि विद्यार्थियों को बेवजह किसी तरह की परेशानी या कठिनाई में डालने के बजाय उन्हें सुविधा और समय मिलना चाहिए. सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से पक्ष रखा गया कि लगभग 99 फीसदी स्कूलों में इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी हो चुकी है और केवल करीब 1.2 फीसदी स्कूलों में ही कुछ दिक्कतें हैं. इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मौजूदा बैच के बच्चों को कक्षा 7 के विद्यार्थियों के समान ही छूट मिलनी चाहिए, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त तनाव के अपनी नियमित पढ़ाई जारी रख सकें.
क्या है थ्री लैंग्वेज पॉलिसी का विवाद?
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के तहत सीबीएसई ने कक्षा 6 से तीन भाषाओं (R1, R2 और R3) का फॉर्मूला तय किया है, जिसमें कम से कम दो भारतीय भाषाओं को पढ़ना जरूरी किया गया था. इसी नियम को वर्तमान सत्र में तुरंत अनिवार्य करने पर विरोध शुरू हुआ था, याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि बच्चे कक्षा 4 से ही अपनी पसंद की भाषाएं पढ़ रहे हैं. ऐसे में सत्र के बीच में अचानक तीसरी भाषा बदलने से पढ़ाई प्रभावित होगी, जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश आया है.
सरकार की दलील बनाम कोर्ट का रुख
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि 99% स्कूलों में तैयारी पूरी है और 2,800 में से महज 1.2% स्कूलों में ही दिक्कत है, इसलिए छूट न दी जाए. हालांकि, बेंच ने बच्चों के हित को सर्वोपरि रखा. सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि अदालत बच्चों को परेशानी में डालने के बजाय सुविधा देना चाहती है. याचिकाकर्ताओं ने यह भी उठाया कि वेबसाइट पर ऑनलाइन किताबें होना और बच्चों के हाथों में असली किताबें होने में बड़ा फर्क है. जमीनी स्तर पर R3 किताबों की उपलब्धता पूरी नहीं है.
छात्रों के लिए अब आगे क्या?
यह राहत केवल मौजूदा कक्षा 6 के बैच के लिए है, नीति पूरी तरह रद्द नहीं हुई है. मामले की अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी, जिसमें पक्षों को जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है. नई व्यवस्था पर आगे 1 अप्रैल 2027 से विचार हो सकता है, जिससे छात्रों को तैयारी का पूरा समय मिल सके.
यह भी पढ़ें : CBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
25 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines