Justice B.V. Nagarathna: सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने रविवार को एक कार्यक्रम में अपने पिता और देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ई.एस. वेंकटरमैया के कार्यकाल और उनके प्रति अपनी मां के आजीवन समर्थन को याद किया। दरअसल, वह बेंगलुरू में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित कर रही थीं।
लॉ स्कूल ने मुख्य न्यायाधीश वेंकटरमैया की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक व्याख्यान का आयोजन किया था। बता दें जस्टिस वेंकटरमैया ने रिटायर होने के बाद बेंगलुरू लॉ स्कूल में पढ़ाया भी था। बता दें जस्टिस नागरत्ना 2027 में पहली महिला चीफ जस्टिस बनने की कतार में हैं।
नागपुर में वकीलों का अखिल भारतीय सम्मेलन था
कार्यक्रम के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने देश के दो वकीलों की कहानी बताई, जिनमें से एक उनके पिता जो बाद में देश के चीफ जस्टिस बने और दूसरे आर वेंकटरमन जो बाद में देश के राष्ट्रपति बने थे। जस्टिस नागरत्ना ने बताया कि बात दिसंबर 1946 की है। नागपुर में वकीलों का अखिल भारतीय सम्मेलन था। उन्होंने बताया कि उस समय चूंकि बैंगलोर और नागपुर के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं थी तो इसलिए ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को चेन्नई जाना पड़ता था।
43 साल बाद राष्ट्रपति भवन में दोबारा हुई मुलाकात
इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए एक डिब्बे में बैंगलोर और मद्रास से कुछ वकील यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में सफर कर रहे दो वकील इस सम्मेलन के करीब 43 साल बाद जून 1989 में राष्ट्रपति भवन में दोबारा मिले। ये थे पहले राष्ट्रपति आर वेंकटरमन और दूसरे जिन्हें वह देश के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाने वाले थे उनके पिता न्यायमूर्ति ईएस वेंकटरमैया।
पिता की बात करते हुए न्यायमूर्ति नागरत्ना हुईं भावुक
अपने संबोधन के दौरान न्यायमूर्ति नागरत्ना भावुक दिखीं, उन्होंने कहा कि वह इसे अपना सौभाग्य मानती हैं कि उन्हें अपने पिता के बहुमुखी व्यक्तित्व से जीवन के महत्वपूर्ण सबक मिले। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा उनके मार्गदर्शन में कानून की छात्रा रही हूं। मैंने उनके व्यक्तित्व में एक ताकत देखी है, जिसने मेरे व्यक्तिगत विश्वास को और मजबूत किया है कि अच्छे काम के लिए लड़ना सबसे अधिक फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें: पॉपकॉर्न से लेकर चावल तक, देश में क्या हुआ सस्ता-महंगा? GST Council की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
8 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines