Sukanya Samriddhi Scheme Interest Rate Increased : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला किया है। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए इस योजना की ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत और तीन साल के टाइम डिपॉजिट में 0.10 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
बता दें कि सुकन्या योजना की ब्याज दर पहले आठ प्रतिशत थी जो अब 8.2 प्रतिशत हो गई है। वहीं, तीन साल के टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर पहले सात प्रतिशत थी जो अब 7.1 प्रतिशत कर दी गई है। लगातार छठी तिमाही में इन योजनाओं की ब्याज दर को बढ़ाई गई है।
2015 में हुई थी योजना की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। यह योजना बेटियों की शिक्षा और विवाह के खर्च पूरे करने में मदद करने के लिए लॉन्च की गई थी। इस योजना में पंजीकरण करवाते समय बेटी की आयु 10 साल से कम होनी चाहिए।
इस योजना के तहत एक परिवार अधिकतम दो खाते खुलवा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अकाउंट बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है। इस योजना में निवेश की न्यूनतम राशि 250 रुपये प्रति वर्ष और अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष है। अब योजना की ब्याज दर बढ़ने से नए साल पर लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: परीक्षा पर चर्चा के लिए कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ये भी पढ़ें: दुनिया में इस साल सबसे ज्यादा किसकी बढ़ी दौलत
ये भी पढ़ें: जानिए कैसा होगा अयोध्या का Invitation Card?
ये भी पढ़ें: अब सरकार की वेबसाइट से मिलेगी सरकारी नौकरी
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
16 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines