Ram Mandir inauguration: कैसा होगा अयोध्या का Invitation Card? पहली झलक आई सामने

Ram Temple Invitation Card की पहली झलक सामने आई है। कार्ड बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं…

Ram temple inauguration invitation card

Ram temple inauguration को लेकर भेजे गए invitation card की पहली झलक आई सामने

विज्ञापन

Ram Mandir inauguration: भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का अगले साल उद्घाटन होगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस खास समारोह में शामिल होने के लिए कई लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान इनविटेशन कार्ड की पहली झलक सामने आई है।

कार्ड का वीडियो आया सामने

विज्ञापन

राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जो कार्ड भेजा जा रहा है, उसे एक कपड़े के अंदर रखा गया है, जिस पर श्री राम मंदिर अयोध्या लिखा है। इस कार्ड के साथ रामनगरी की पावन मिट्टी भी भेजी गई है। देखें वीडियो…

कार्ड के साथ भेजी गई अयोध्या की मिट्टी

कार्ड के साथ एक बॉक्स भेजा गया है, जिसको खोलने पर भगवान श्रीराम की लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के साथ सुंदर फोटो दिखाई देती है। बॉक्स में सिक्के के साथ चौपाई लिखी हुई पट्टी भेजी गई है। जैसे- भयउ न नारद मन कुछ रोषा। कहि प्रिय वचन काम परितोषा।। नाइ चरन सिरु आयसु पाई। गयउ मदन तब सहित समाई।।

विज्ञापन

चार हजार संतों को भेजा गया आमंत्रण

विज्ञापन

बता दें कि राम जन्मभूमि मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए करीब चार हजार संतों को आमंत्रण भेजा गया है। ट्रस्ट का प्रयास है कि सभी परंपराओं के संत समारोह में शामिल हों। इसके अलावा, सभी शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, सिख और बौद्ध पंथ के शीर्ष संतों को भी बुलावा भेजा गया है।

विज्ञापन

कार सेवकों के परिजनों को भी बुलाया गया

विज्ञापन

ट्रस्ट के मुताबिक, कार सेवकों के परिजनों को भी आमंत्रण भेजा गया है। इसके साथ ही, उन पत्रकारों को भी बुलावा भेजा गया है, जो 1984 से 1992 के बीच सक्रिय थे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूजन 16 जनवरी से शुरू होगा। काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ और लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा संपन्न कराएंगे। जब प्राण प्रतिष्ठा पूजन हो जाएगा, उसके बाद 48 दिन की मंडल पूजा होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ