Indian Airforce And Army Officer Suicide: भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीन दयाल दीप और भारतीय सेना की कैप्टन रेनू तंवर की सुसाइड का मामला का आज देशभर में छाया है। दीन दयाल ने आगरा में अपने सरकारी आवास में फंदा लगाकर जान दी। पति की मौत की खबर सुनकर कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दिल्ली में आर्मी गेस्ट हाउस में फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने भाई के साथ मां के ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराने दिल्ली गई थी। दीन दयाल और रेनू ने लव मैरिज की थी। वहीं फंदा लगाने से पहले रेनू ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी आखिरी ख्वाहिश लिखी थी, लेकिन वह ख्वाहिश पूरी नहीं की गई, क्योंकि पति का आगरा में सैन्य सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पत्नी का अंतिम संस्कार कहां होगा? यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि पत्नी का शव भी आगरा बुधवार को ही पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें:बिहार में स्कूल में मोबाइल बैन! 2 महिला शिक्षकों का वेतन कटा; 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण
रेनू ने सुसाइड नोट में क्या लिखा था?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के गेस्ट हाउस में पुलिस को रेनू की लाश फंदे पर झूलती मिली। वह अपनी मां कौशल्या और भाई सुमित के साथ वहां ठहरी हुई थी, लेकिन पति दीन दयाल की मौत की खबर वह सह नहीं पाई। देररात उसने भी पंखे से फंदा लगा लिया। पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट में रेनू ने लिखा था कि उसका अंतिम संस्कार उसके पति के साथ एक ही चिता पर किया जाए। उसका हाथ पति के हाथ में रखकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि पति-पत्नी ने सुसाइड करन का कदम क्यों उठाया? यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन दोनों द्वारा उठाए गए इस कदम से परिजन सदमे में हैं। वहीं एयरफोर्स-सेना की ओर से पुलिस को मामले की गहन जांच करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें:छी!! मूत्र मिलाकर गूंथा आटा, नौकरानी की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल
लव मैरिज की थी दीन दयाल और रेनू ने
आगरा के डिप्टी DSP (सिटी) सूरज कुमार राय ने मीडिया को बताया कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीन दयाल दीप (32) और कैप्टन रेनू तंवर ने साल 2022 में लव मैरिज की थी। दीन दयाल की पोस्टिंग आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन पर थी। कैप्टन रेनू तंवर आगरा के ही मिलिट्री हॉस्पिलट में तैनात थीं। दीन दयाल बिहार के नालंदा जिला निवासी थे। रेनू राजस्थान की रहने वाली थीं। जब रेनू ने फंदा लगाया, उस समय उनकी मां और भाई एम्स में थे। वहीं दीन दयाल सोमवार की रात साथियों के साथ डिनर करने के बाद क्वार्टर में गए थे। स्टाफ के अनुसार, वे किसी तरह के तनाव में नहीं थे, पता नहीं क्यों उन्होंने सुसाइड कर लिया?
यह भी पढ़ें:Video: ऐसे भी आ जाती है मौत! सूरत में ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते गिरा व्यापारी
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines