छी!! मूत्र मिलाकर गूंथा आटा, नौकरानी की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल

UP Ghaziabad Video Viral: घर में नौकर या नौकरानी रखने से पहले उसके बारे में जांच पड़ताल करने की सलाह दी जाती है। काम पर रखने के बाद भी उनके कामकाज करने के तरीके को लेकर उन पर नजर रखनी पड़ती है। अब एक और मामले में नौकर-नौकरानियों पर नजर रखने की जरूरत है।

Ghaziabad Maid Video Viral

रसोई में मूथ मिलाकर आटा गूंथती नौकरानी।

Maid Kneading Dough Mixed With Urine: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक नौकरानी की गंदी और शर्मनाक का वीडियो वायरल हुआ है। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की घटना है। एक महिला ने अपनी नौकरानी पर मूत्र मिलाकर आटा गूंथने और उसकी रोटियां बनाकर खिलाने का आरोप लगाया है। मालकिन द्वारा नौकरानी की इस हरकत का वीडियो बनाया गया, जो उसने पुलिस को भी सौंपा। लिखित शिकायत और वीडियो के आधार पर नौकरानी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। ACP वेव सिटी लिपि नगायच ने मामले की पुष्टि की और मीडिया को भी मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। नौकरानी से पूछताछ करके उसका पक्ष जाना जाएगा और देखा जाएगा कि आरोपों में सच्चाई कितनी है? इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)

विज्ञापन

किचन में मोबाइल छिपाकर बनाया वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी है। इसमें पीड़िता ने बताया है कि उसने नौकरानी रखी हुई है। उसका नाम रीना है। वह करीब 8 साल उसके घर में खाना बनाने, साफ-सफाई करने का काम कर रही है, लेकिन अब उसमें काफी बदलाव आ गया था। उसकी हरकतें अजीबोगरीब थीं। शक होने पर उसने रसोई में मोबाइल वीडियो छिपाकर उसकी रिकॉर्डिंग की। वीडियो देखकर उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसने एक बर्तन में मूत्र त्यागा था। यह देखते ही उसका मन खराब हो गया, लेकिन उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई, जब उसने वीडियो में देखा कि नौकरानी अपने मूत्र से ही आटा गूंथा और उसकी रोटियां बनाई। वीडियो देखकर जब उसने नौकरानी से उसकी हरकत के बारे में पूछा तो वह भड़क गई और बातों में घुमाकर बरगलाने लगी।

विज्ञापन

रोटियां खाकर बीमार हो रहे थे पीड़िता के परिजन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के लोगों को पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। एक सदस्य का लिवर की बीमारी हो गई। इसलिए उसे शक हुआ कि कहीं नौकरानी की हरकत की वजह से तो नहीं फैल रही बीमारी। उसने नौकरानी की हरकत परिजनों को बताई और फिर पुलिस के पास जाने का फैसला लिया। अब पुलिस इंसाफ करे और नौकरानी को उसकी हरकत की सजा दे, क्योंकि अगर वह पकड़ी न जाती तो परिवार की जान खतरे में पढ़ सकती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ