बिहार में स्कूल में मोबाइल बैन! 2 महिला शिक्षकों का वेतन कटा; 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

Government School Mobile Ban: बिहार के सरकारी स्कूल की 2 टीचर्स क्लास में मोबाइल देखती पकड़ी गईं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही दोनों से लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

female teacher illicit relationship minor student

महिला शिक्षिका पर रेवाड़ी के 12वीं के नाबालिग छात्र से कभी घर तो कभी होटल ले जाकर अवैध संबंध बनाने का आरोप

Government School Teachers Salary Deducted (अभिषेक कुमार, हाजीपुर): बिहार के वैशाली जिले में गौरोल प्रखंड के माध्यमिक विद्यालय की 2 महिला टीचरों की सैलरी कटने का मामला सामने आया है। दोनों टीचरों की सैलरी शिक्षा विभाग द्वारा काटी गई है और दोनों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सैलरी काटी गई, क्योंकि दोनों स्कूल में ड्यूटी के समय पढ़ाने की बजाया मोबाइल चलाती रंगे हाथों पकड़ी गई थीं। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी औचक निरीक्षण करने स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान अधिकारी ने उन्हें क्लास में मोबाइल पर व्यस्त देख लिया और मौके पर ही फटकार लगाई। साथ ही टीम को दोनों टीचरों की एक दिन की सैलरी काटने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे स्कूल में औचक निरीक्षण से हड़कंप मचा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रखंड गोरौल शिक्षा अधिकारी से 24 घंटे में मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। साथ ही दोनों टीचरों को भी 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा है। महिला टीचरों के नाम सलीमा खातून एवं जाकिया खातून हैं। शिक्षा अधिकारी ने दोनों को रंगे हाथों पर पकड़े जाने पर मौके पर ही उनसे सवाल जवाब किए। प्रधानाध्यापक को बुलाकर उन्हें भी फटकार लगाई और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। प्रधानाध्यापक को दोनों टीचरों के खिलाफ स्कूल लेवल पर कार्रवाई करने को कहा गया है। दूसरी ओर, औचक निरीक्षण होने से और टीचरों के खिलाफ मौके पर इस तरह कार्रवाई होने से पूरे स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा अधिकारी ने मौके पर ही स्कूल टीचर्स को बुलाया और कहा कि वे अपने कर्तव्य का बखूबी पालन करें। उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी तरह निभाएं। अब कोई टीचर क्लास में मोबाइल इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ