'महात्मा गांधी की विरासत को खतरा' CWC को लेटर लिखकर बोलीं सोनिया गांधी

Sonia Gandhi Letter to Congress Working Committee: सोनिया गांधी ने कहा कि देश में अलग-अलग स्थानों पर पर गांधीवादी संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं, इसलिए ये जरूरी है कि CWC की इस बैठक को ‘नव सत्याग्रह बैठक’ कहा जाए।

सोनिया गांधी, फाइल फोटो

सोनिया गांधी, फाइल फोटो

Sonia Gandhi Letter to Congress Working Committee: सोनिया गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार (BJP) से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है। दरअसल, कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (CWC) हो रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी किसी कारणवश इसमें शामिल नहीं हो सकी।

विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी को लेटर लिखा कहा कि मौजूदा सरकार कभी आजादी के लिए नहीं लड़ी, बल्कि उन्होंने तो महात्मा गांधी का पुरजोर विरोध किया और उनकी हत्या करने वाले का महिमामंडन किया है। सोनिया गांधी ने अपने लेटर में आगे कहा कि इन संगठनों ने ऐसा जहरीला माहौल तैयार किया, जिसने महात्मा गांधी की हत्या का रास्ता साफ। ये लोग हमेशा महात्मा गांधी के हत्यारों को गौरवान्वित करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

CWC की बैठक को दिया जाए ‘नव सत्याग्रह बैठक’ का नाम 

सोनिया गांधी ने अपने लेटर में आगे कहा कि देश में अलग-अलग स्थानों पर पर गांधीवादी संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं, इसलिए ये जरूरी है कि CWC की इस बैठक को ‘नव सत्याग्रह बैठक’ कहा जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है कि वह इन ताकतों का दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला करे। बता दें  कर्नाटक के बेलगावी में ये कांग्रेस का 39वां अधिवेशन है।

महात्मा गांधी हमारी प्रेरणा का मूल स्रोत 

सोनिया गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी हमारी प्रेरणा का मूल स्रोत रहे हैं, वे हमारे देश के इतिहास में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर थे। आज हम महात्मा गांधी की विरासत को संरक्षित, सुरक्षित और बढ़ावा देने के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं। आगे उन्होंने अपने लेटर में CWC बैठक में उपस्थित न होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों से खेद भी प्रकट किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ