सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- ऐतिहासिक तथ्यों पर गलत बयानबाजी का कांग्रेस विरोध करेगी

sonia gandhi

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बयान जारी कर देशवासियों को बधाई दी है। अपने बयान में सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले 75 सालों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन मौजूदा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को महत्वहीन साबित करने पर अड़ी है, इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

भारत ने 75 सालों में हर क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाई है: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने अपने बयान में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर दिए गए गलत बयानों और गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं से झूठ के आधार पर सवाल करने की हर कोशिश का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत ने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत के माध्यम से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बनाई है।

विज्ञापन

भारत ने प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया है: सोनिया गांधी

उन्होंने कहा है कि भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की है तो वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया है। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मैं फिर से सभी देशवासियों को भारत के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देती हूं और भारत के उज्जवल प्रजातांत्रिक भविष्य की कामना करती हूं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ