सरगंगाराम अस्पताल से सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट आया सामने, डॉक्टरों ने बताया कैसी है तबीयत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Sonia Gandhi Admit in Sargangaram Hospital: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सरगंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट नहीं मिल पाया है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी में लगे हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कोविड के बाद से उनकी कई बार तबीयत बिगड़ी है। राहुल गांधी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
सरगंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार था। इसके कारण उन्हें भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उन्होंने बताया कि काफी समय से उन्हें फेफड़े से जुड़े समस्या है। शनिवार देर रात उन्हें अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था। बताया गया है कि सोनिया गांधी को कल यानी सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: