पति का खून, प्रेमी संग हनीमून: Sonam Raghuvanshi केस से मिलती हैं ये 4 रियल स्टोरीज

Sonam Raghuvanshi Case like Four Real Stories: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी का हनीमून ही काल बन गया। नवविवाहिता सोनम रघुवंशी ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल निकलीं। सोनम ऐसी पहली विवाहिता नहीं है, जिसके प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल किया हो, पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें प्रेमी का प्यार हासिल करने के लिए पत्नियों ने खुद की मांग उजाड़ी हो।

murder's girls

पतियों की हत्या करने वाली पत्नियां

Sonam Raghuvanshi Case like Four Real Stories: सोनम रघुवंशी ने आखिरकार अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश में शामिल होने कबूल ही लिया। शिलांग में हनीमून के बहाने गई सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान, आनंद कुरमी के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी को गहरी खाई में फेंक दिया। सोनम ने राजा से अरेंज मैरिज की थी, लेकिन वह राज कुशवाहा से प्यार करती थी। उसने हत्या की साजिश रची, जिसमें 20 लाख रुपये की सुपारी दी और राजा के बटुए से 15,000 नकद दिए गए।

विज्ञापन

पति की हत्या के बाद सोनम ट्रेन पर इंदौर गई और राज से मिली। अगले दिन वाराणसी होते हुए फतेहपुर और उसके बाद गाजीपुर पहुंची। 9 जून को गाजीपुर से गिरफ्तार हुई। राजा की मां उमा ने सोनम के लिए फांसी की मांग की और सीबीआई जांच की मांग की। सोनम के पिता देवी सिंह ने उसकी बेगुनाही का दावा किया।

विज्ञापन

मेरठ का मुस्कान केस

मार्च 2025 में मेरठ की मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की। मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभजन्मदिन पर मेरठ आए थे। मुस्कान ने उन्हें बेहोशी की दवा दी और साहिल ने उनकी हत्या कर शव के टुकड़े किए और सीमेंट के ड्रम में छिपाया। शव को छिपाने के बाद वे हिल स्टेशन चले गए थे। मुस्कान का साहिल के साथ प्रेम संबंध था और वह सौरभ से छुटकारा चाहती थी। मुस्कान और साहिल गिरफ्तार हो चुके हैं।

भिवानी में यूट्यूबर रवीना का केस

मार्च 2025 में ही हरियाणा के भिवानी में यूट्यूबर रवीना ने अपने प्रेमी सुरेश के साथ मिलकर अपने पति प्रवीण की गला दबाकर हत्या की। 25 मार्च को प्रवीण ने रवीना और सुरेश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसी रात को रवीना ने सुरेश के साथ मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया और शव को मोटरसाइकिल पर ले जाकर नाले में फेंक आए। इस मामले में रवीना गिरफ्तार हो गई और सुरेश फरार है।

विज्ञापन

मुंबई में रंजू चौहान का केस

मार्च 2025 में ही मुंबई के गोरेगांव की रंजू चौहान ने अपने प्रेमी शाहरुख और उसके दोस्तों मुईनुद्दीन और शिवदास प्रसाद के साथ मिलकर अपने पति चंद्रशेखर की गला दबाकर हत्या की। हत्या रात में घर में हुई। रंजू का शाहरुख के साथ प्रेम संबंध था और वह चंद्रशेखर से छुटकारा चाहती थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी रंजू और उसके साथी मुईनुद्दीन और शिवदास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिला का प्रेमी शाहरुख खान फरार है।

चित्तौड़गढ़ में सोनिया केस

मई 2025 में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सोनिया ने अपने प्रेमी वीर सिंह मीणा के साथ मिलकर अपने इंजीनियर पति मोतीलाल की हत्या की। बैंक कैशियर प्रेमी वीर सिंह के साथ सोनिया के अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसने मोतीलाल को रास्ते से हटाया। इस मामले में 24 घंटे में पुलिस ने इस वारदात की परतें खोल दीं और सोनिया और वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीर सिंह मीणा ने जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ