22 फ्लाइट, दहशत के 5 घंटे, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ही अकाउंट से दी गई बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threats Targeting Flights: सभी फ्लाइटों की एहतियातन जांच की गई, करीब पांच घंटे जांच अभियान चला और दहशत भरा माहौल रहा।

social media, 22 bomb threats targeting flights, Lucknow, Ayodhya, UP Police, Cyber Cell

File Photo

विज्ञापन

Bomb Threats Targeting Flights: लखनऊ, अमृतसर समेत उत्तराखंड और मदुरै के एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां एक के बाद एक 22 फ्लाइटों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने लगी। ये सभी धमकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ही अकाउंट से आई थीं।

यूपी पुलिस के अनुसार X पर @schizobomber777 अकाउंट से ये धमकियां मिली थीं। जांच एजेंसियों के अनुसार इस अकाउंट के बायो में ‘असली आतंकवादी’ लिखा हुआ है। इस एक्स हैंडल से शिकागो, लखनऊ और अयोध्या सहित 3 घंटे में 22 फ्लाइट में बम की धमकी मिली। जिस सब से इन सभी फ्लाइटों की एहतियातन जांच की गई। करीब पांच घंटे जांच अभियान चला और दहशत भरा माहौल रहा।

विज्ञापन

साइबर क्राइम को मिले साक्ष्य

जानकारी के अनुसार जिन फ्लाइट में बम की धमकी मिली उनमें 9I650 (अमृतसर से देहरादून), IX 884 (मदुरै-सिंगापुर), IGO98 (दम्मम-लखनऊ), SEJ116 (दरभंगा-मुंबई), AI 127 (इकालुइट-शिकागो) और QP1373 (बागडोगरा-बेंगलुरु) आदि शामिल हैं। यूपी पुलिस के अनुसार मामले में साइबर क्राइम की कई टीमें जांच कर रही हैं, शुरुआती जांच में ये अनुमान है कि ये किसी शरारती तत्व का काम है।

विज्ञापन

पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है

मामले की प्रारंभिक जांच में कुछ साक्ष्य मिले हैं, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। धमकी भरी पोस्ट के बाद प्लेन को पूरा खाली करवा गया। कई प्लेन खाली खड़े थे तो उनकी प्रोटोकॉल के अनुसार दोबारा जांच की गई। इन सब में बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर सीआईएसएफ, दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव दल पहुंचा। जांच में कुछ नहीं मिलने पर बचाव दल ने राहत की सांस ली। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ