Singapore ship fire: सिंगापुर के जहाज में लगी आग को इंडियन कोस्ट गार्ड और नेवी ने मिलकर बुझा लिया है। इसके अलावा वायुसेना भी अभियान में जुटी है। बता दें कि सिंगापुर के कंटेनर शिप एमवी वान हाई 503 में 9 जून को आग लग गई थी। इस शिप में 1754 कंटेनर लदे थे, इसमें से 157 कंटेनरों पर खतरनाक वस्तुएं थी। सिंगापुर का यह जहाज 269 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा था।
ऑपरेशन की सफलता के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए इंडियन कोस्टगार्ड ने कहा कि एमवी वान हाई 503 में लगी आग को सफलता पूर्वक बुझा लिया गया है। यह ऑपरेशन पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से भी काफी अहम था। इसके अलावा जहाज को टो करने में भारतीय नौसेना ने भी अहम भूमिका निभाई है। अब जहाज को हमारे तट से दूर रखने के लिए टो कर उसे दूर खींचा जा रहा है।
जहाज में भरे थे खतरनाक रसायन
बता दें कि जहाज में खतरनाक रसायन, ठोस ज्वलनशील पदार्थ, अल्कोहल युक्त नाइट्रो सेल्यूलोज और अन्य हानिकारक रसायन थे जोकि पर्यावरण के लिए खतरनाक थे। इसके अलावा जहाज में 2128 मीट्रिक टन वेरी लो सल्फर फ्यूल ऑयल और 242 मीट्रिक टन मरीन गैस ऑयल भी था। ये सभी पदार्थ खतरनाक ज्वलनशील माने जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः Dhubri violence: ‘देखते ही गोली मारने के आदेश’, असम के धुबरी में तनाव के बाद बिगड़े हालात
जहाज को तट से दूर ले जाने की कोशिश
जानकारी के अनुसार ये सभी पदार्थ इतने खतरनाक है कि अगर इनमें एक बार आग लग जाए तो बुझाना कठिन है। बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड, नेवी और एयरफोर्स की मदद से फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बता दें कि अभी भी फ्यूल टैंक के पास आग लगी हुई है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में इंडियन कोस्टगार्ड के मुख्यालय पर एक बैठक हुई, जिसमें आग बुझाने को लेकर किए जा रहे उपायों की समीक्षा हुई। इस बैठक में नेवी, एयरफोर्स के अफसर शामिल हुए।
ये भी पढ़ेंः ‘खराब फ्यूल हो सकता है हादसे का कारण…’, Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले विशेषज्ञ
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 hr agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 hr agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
1 hr ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
9 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
11 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
13 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines