Dhubri violence: 'देखते ही गोली मारने के आदेश', असम के धुबरी में तनाव के बाद बिगड़े हालात

Assam CM Shoot at sight order: असम के धुबरी शहर में सांप्रदायिक तनाव के बाद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने देखते ही गोली मारने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि एक सांप्रदायिक समूह लगातार अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है।

Assam CM Shoot at sight order

धुबरी में लोगों से बात करते सीएम हिमंता बिस्वा सरमा (Pic Credit-X)

विज्ञापन

Assam Dhubri tension: असम के धुबरी में फिलहाल तनाव की स्थिति है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। यह आदेश रात में लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि एक सांप्रदायिक समूह अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बता दें कि रविवार को धुबरी में एक मंदिर के पास मांस के टुकड़े पाए जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई थी।

विज्ञापन

जिले में तैनात होगी सीआरपीएफ

सीएम सरमा ने शुक्रवार को धुबरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में शांति के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं हिंसा के सभी आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा। असम के सीएम ने कहा कि 7 जून को बकरीद के अगले दिन 7 जून को जिला मुख्यालय में हनुमान मंदिर के सामने एक गाय का कटा हुआ सिर मिला था। इसके बाद हिंदू और मुस्लिम समूहों ने गांव में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

नवीन बांग्ला ने लगाए पोस्टर

सीएम ने बताया कि अगले दिन मंदिर के सामने फिर से गाय का कटा हुआ सिर रखा गया और रात में पत्थर फेंके गए। सरमा ने आगे कहा कि बकरीद से एक दिन पहले नबीन बांग्ला नाम के संगठन ने धुबरी को बांग्लादेश में शामिल करने जैसे पोस्टर लगाए थे। सीएम ने आगे कहा कि बकरीद से पहले भी कुछ लोग यहां पर गोमांस का सेवन करते थे। इस बार पश्चिम बंगाल से यहां पर हजारों मवेशी लाए गए इसके साथ ही धुबरी में नया गोमांस माफिया बनकर उभरा है जिसने त्योहार से ठीक पहले हजारों जानवरों की खरीद की। मैंने फिलहाल इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ