बीजेपी ने दिया 50 करोड़ का ऑफर...ऑपरेशन लोटस पर सिद्धारमैया का बड़ा खुलासा

Siddaramaiah on Operation Lotus in Karnataka: कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। आम चुनाव से पहले सिद्धारमैया का कहना है कि कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए भाजपा ने राज्य में ऑपरेशन लोटस को एक्टिव कर दिया है।

siddharamaiah
विज्ञापन

Siddaramaiah on Operation Lotus in Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाया है। सिद्धारमैया का कहना है कि भाजपा ने राज्य में ना सिर्फ ऑपरेशन लोटस चलाया बल्कि उनकी सरकार गिराने के लिए हर मुमकिन पैंतरा आजमाया है।

विधायकों को दिया 50 करोड़ का ऑफर

Advertisment

हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सिद्धारमैया ने दावा किया है कि भाजपा ने उन्हें कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में शामिल होने के लिए 50 करोड़ रुपयों का ऑफर दिया था। सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी ने कर्नाटक सरकार में मौजूद कांग्रेस के विधायकों को पार्टी बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये का लालच दिया। आगामी लोकसभा चुनाव में अगर कर्नाटक के अंदर कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगी तो सरकार गिर भी सकती है।

सरकार गिराने की कोशिश

सिद्धारमैया के अनुसार, वो हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हमारे विधायकों को 50 करोड़ का ऑफर दिया लेकिन फेल हो गए। हमें हमारे विधायकों पर पूरा भरोसा है। हमारा एक भी विधायक कांग्रेस नहीं छोड़ेगा। वो हमारी सरकार गिराने की चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन हम अपना पांच साल का कार्यकाल जरूर पूरा करेंगे।

विज्ञापन

2023 में जीती थी कांग्रेस

विज्ञापन

बता दें कि कर्नाटक में पिछले साल ही विधानसभा चुनाव हुए थे। वहीं 20 मई 2023 को आए नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने बाजी मार ली थी। राज्य में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पिछले साल मिली हार का दर्द भुलाने के लिए बीजेपी इस साल कर्नाटक को खास तवज्जो दे रही है। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने जी जान लगा दी है।

2024 के चुनावी समीकरण

विज्ञापन

गौरतलब है कि कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें मौजूद हैं। 2019 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने जेडीएस से हाथ मिलाया था। मगर इन चुनाव में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत का परचम लहराया तो कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट ही मिली थी। यही वजह है कि 2024 के आम चुनाव में कर्नाटक की सीटें भाजपा और कांग्रेस के लिए साख का सवाल बन गई हैं। कांग्रेस 2019 के नतीजों को पलटने की जद्दोजहद में जुटी है तो भाजपा 2023 की हार को इस साल जीत में तब्दील करना चाहती है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ