3 Childrens Sexual Harassment And Murder: देश के 3 राज्यों में 2 बच्चियों और एक बच्चे से दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। एक घटना गुजराज के भरुच की है, जहां 10 साल की बच्ची से रेप किया गया। दूसरी घटना बिहार के भोजपुर की है, जहां 9 साल की बच्ची की रेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। तीसरी घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है, जहां 5 साल के बच्चे को किडनैप करके कुकर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। एक मामले का आरोपी फरार है। दूसरे का दबोच लिया गया है। तीसरे केस का आरोपी अस्पताल में भर्ती है। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के बयान दर्ज करके फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बिहार के केस में आरोपी को फांसी देने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें:गुजरात में 6 लोगों की मौत, हादसे में 10 गंभीर घायल; डंपर में पीछे से घुसी प्राइवेट ट्रैवल्स की बस
गुजरात के भरूच में बच्ची से दरिंदगी
अहमदाबाद से News24 के रिपोर्टर ठाकुर भूपेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के भरूच जिले के जघड़िया तहसील के एक गांव में 10 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। बच्ची के साथे उसी इलाके के व्यक्ति ने बलात्कार किया। बच्ची रोती बिलखती मिली तो मां ने उसे संभाला। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था तो मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने बच्ची को मेडिकल किया तो उसने रेप की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने ही पुलिस को बुलाकर वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट लेकर उसके बयान दर्ज किए। बच्ची की मां के बयान भी लिए। बच्ची ने आरोपी के बारे में बताया तो पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे बरोडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के परिजनों ने इंसाफ की मांग की है।
यह भी पढ़ें:‘संबंध सहमति से बने थे’; रेप के आरोप लगे तो सह नहीं पाया, दिवंगत मां की अस्थियों के पास मिला मृत
लखनऊ में 5 साल के बच्चे की हत्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 5 साल के बच्चे को किडनैप करके कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसकी लाश चारबाग रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड में मिली। आरोपी वारदात अंजाम देने के बाद फरार हो गया, जिसे आज पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, बच्चा अपनी मां के साथ राजस्थान से लखनऊ आया था और दोनों को प्रतापगढ़ जाना था। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय इब्राहिम नामक शख्स ने बच्चे से दोस्ती की और उसे खिलाया पिलाया। बच्चे की मां सो गई तो इब्राहिम बच्चे को साथ ले गया। मां उठी तो उसे बच्चा नहीं मिला। आसपास तलाशने पर भी बच्चे का पता नहीं चला। मां ने GRP को सूचना दी। तलाश करते समय बच्चे की लाश रेलवे स्टेशन पर मिली। मेडिकल में कुकर्म की पुष्टि हुई। मां ने इब्राहिम के बारे में बताया, जिसकी CCTV फुटेजे से शिनाख्त करके पुलिस ने उसे दबोच लिया।
यह भी पढ़ें:17 साल की लड़की ने 4 लोगों को गोलियों से भूना, US के स्कूल में की ताबड़तोड़ फायरिंग
बिहार के भोजपुर में बच्ची की हत्या
बिहार के भोजपुर में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वारदात पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले चाचा ने अंजाम दी, जिससे आटा लेने गई बच्ची को बहाने से घर बुलाया। बच्ची की लाश उसके घर में ही कमरे में मिली। बच्ची के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया और आरोपी को फांसी की सजा, 50 लाख मुआवजे और सरकारी नौकरी सरकार से मांगी। बच्ची को दांतों से काटा गया। दीवार में मार-मार कर मौत के घाट उतारा गया। आरोपी की शिनाख्त 40 साल के नारायण साव के रूप में हुई, जिसे बच्ची के परिजनों और पड़ोसियों ने मिलकर पीटा। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर उपचार के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची अपने पिता को बताकर नारायण के यहां गई थी, इसलिए परिजनों को नारायण पर शक हुआ। SP राज, SP परिचय कुमार, टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय भी मौके पर पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें:डॉक्टर की एक चूक से मरीज की मौत; जानें महिला की सर्जरी कहां हुई और कैसे गई उसकी जान?
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
3 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines