'संबंध सहमति से बने थे'; रेप के आरोप लगे तो सह नहीं पाया, दिवंगत मां की अस्थियों के पास मिला मृत

Sexual Harassment Accused Suicide: लड़की से दुष्कर्म केस के आरोपी ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस जांच में मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने भी बयान दिए थे कि केस के कारण ही युवक ने जान दी है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है?

Thomas Wright

Thomas Wright

22 Year Old Student Committed Suicide: ब्रिटेन में 22 साल के स्टूडेंट की मौत की केस पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस की जांच में युवक की मौत होने के कारणों का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध हालात में युवक की लाश उसके घर में ही मिली थी। दिवंगत मां के अस्थि कलश के पास वह मृत मिला।

विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ है कि उसने सुसाइड की थी, क्योंकि वह दुष्कर्म के आरोपों से दुखी था, जबकि लड़की के साथ उसके संबंध सहमति ने बने थे, लेकिन लड़की ने उस पर रेप केस करा दिया। इस वजह से उसे पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी। इस बीच उसकी मां का देहांत हो गया। इस दुख को वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने सुसाइड कर लिया। मृतक दर्शनशास्त्र का स्टूडेंट था।

विज्ञापन

साल 2022 में लगे थे रेप के आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक का नाम थॉमस राइट था। उसके पिता क्रिस ने केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 की बात है। थॉसम ने उनसे फोन करके कहा कि वह डार्टमूर की यात्रा पर जा रहा है। यह दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप है, लेकिन उसी दिन की शाम करीब 6.30 बजे थॉमस अपनी दिवंगत मां की अस्थियों से भरे कलश के पास मृत पाया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि थॉसम के खिलाफ अक्टूबर 2022 में बलात्कार का आरोप लगाया गया था, जिसके बारे में परिवार का मानना ​​है कि थॉसम की मौत का कारण यह केस हो सकता है। थॉसम के पिता भी पुलिस में थे। उन्होंने कहा कि थॉमस में उनसे कहा था कि लड़की से उसके संबंध सहमति से बने थे।

विज्ञापन

मां को नहीं पता था केस के बारे में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थॉमस के परिजनों ने बताया कि वह केस में दोषी ठहराए जाने और जेल भेजे जाने से भयभीत था। वह इतने तनाव में था कि थॉमस को रीडिंग विश्वविद्यालय छोड़ना पड़ा। पुलिस सहायक डेवन कोरोनर माइकल बर्ड ने कहा कि थॉसम के खिलाफ केस की जांच चल रही थी और सिर्फ पूछताछ हुई थी।

इसलिए पुलिस ने उसके सुसाइड केस में निष्कर्ष निकाला कि थॉसम रेप केस और दोषी ठहराए जाने से ही चिंतित और तनाव में था। अदालत को यह भी बताया गया कि थॉमस की मां जेनेट की दिसंबर 2022 में मृत्यु हो गई थी और उन्हें बलात्कार के आरोपों के बारे में जानकारी नहीं थी। थॉमस की लाश विस्टमैन वुड में मिली थी, जो ब्रिटेन के सबसे ठंडे इलाकों में से एक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ