गुजरात में 6 लोगों की मौत, हादसे में 10 गंभीर घायल; डंपर में पीछे से घुसी प्राइवेट ट्रैवल्स की बस

Accident in Bhavnagar: आज सुबह गुजरात में एक हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। 2 वाहनों के बीच टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह डैमेज हो गए। आइए जानते हैं कि हादसा कब-कहां और कैसे हुआ?

Gujarat Bhavnagar Accident

टक्कर लगने से दोनों वाहन बुरी तरह डैमेज हो गए।

Gujarat Bhavnagar Road Accident: गुजरात के भावनगर में आज अलसुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। निजी ट्रेवल्स की बस डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें भावनगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस सूरत से राजुला की तरफ जा रही थी। बस सवारियों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ट्रैपज के पास हादसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने ही राहगीरों की मदद से डैमेज बस से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से कुछ घायलों को नाजुक हालत के चलते बड़े अस्पताल में भी रेफर किया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह डैमेज हो गए। बस का पिछला हिस्सा मुड़ गया। हादसा भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर तालुका गांव के ट्रैपज के पास हुआ। पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल ने हादसे की पुष्टि की और बतायरा कि हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब बस भावनगर से महुआ जा रही थी। बस ने डंपर को पीछे से टक्कर मारी।

विज्ञापन

आगरा-यमुना एक्सप्रेसवे पर भी हादसा

दूसरी ओर एक हादसा उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा-यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। खंदौली में सोमवार रात डेढ़ बजे के करीब कैंटर को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में कैंटर चालक और कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हाे गई। कार गाजियाबाद के लोनी निवासी अनिल कुमार सिंह की थी, जो गोरखपुर से नोएडा लौट रहे थे। हादसे में आगरा नंबर वाली कार का चालक भी गंभीर घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंटर ओवरटेकिंग लेन में आ गया था। कैंटर का चालक केबिन से निकलकर एक्सप्रेस-वे पर खड़ा था कि कार से टक्कर से उछलकर दूर जा गिरा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ