ATM गए लोग हुए 'मालामाल', कार्ड डालने पर निकलने लगे एक्स्ट्रा कैश

SBI ATM dispenses extra cash: पता लगने पर एसबीआई बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पता लगा किसी तकनीकी दिक्कत से ऐसा हुआ था।

sbi atm in maharashtra khandala dispenses extra cash

एसबीआई एटीएम से निकले ज्यादा कैश

SBI ATM dispenses extra cash: ‘आती क्या खंडाला..’ अभिनेता आमिर खान और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पर फिलमाए गए गुलाम फिल्म के इस गाने में जिस खंडाला का जिक्र है वह इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यहां SBI के एक ATM से कार्ड डालने पर एक्ट्रा कैश निकलने लगा। यह खबर आग की तरह इलाके में फैली और यहां लोगों का तांता लग गया। बैंक अधिकारियों को जब इसका पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और मशीन को ठीक किया गया।

विज्ञापन

1500 रुपये तक ज्यादा निकलने लगे 

जानकारी के अनुसार मामला खंडाला के सातारा जिले का है। यहां राजवलीबाबा चौक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एटीएम है। 15 जनवरी को एक स्थानीय युवक इसमें कैश निकालने गया था। जब उसने मशीन में अपना कार्ड डाला और पैसे डाले तो डाली गई रकम से 1000 रुपये ज्यादा आए। उसके बाद ऐसा कई लोगों के साथ हुआ किसी को 1000 तो किसी को 1500 रुपये फालतू मिलने लगे। यह खबर तेजी के साथ जिले में फैली। लोग बड़ी संख्या में एटीएम पहुंचने लगे।

विज्ञापन

किसी तकनीकी दिक्कत के कारण ऐसा हुआ था

भीड़ होने पर एटीएम के पास स्थिति एक दुकानदार ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला SBI अधिकारियों तक पहुंचा। तुरंत एटीएम बंद किया गया और बैंक की तकनीकी टीम वहां पहुंची। जानकारी के अनुसार किसी तकनीकी दिक्कत के कारण ऐसा हुआ था। बैंक अब इसका रिकॉर्ड चेक कर रहा है कि कितने पैसे ज्यादा डिस्पैच किए गए हैं।

लोगों ने उठाया फायदा, एक से ज्यादा कार्ड का यूज किया 

जब लोगों को इस बात का पता चला तो वह एक से अधिक कार्ड लेकर एटीएम पर पहुंचे। किसी ने दो से चार कार्ड यूज किए तो किसी ने 2000 रुपये तक एक से ज्यादा बार निकाले। जानकारों की मानें तो यह दिक्कत मशीन से जुड़ी है कई बार मशीन की गरारी घूम जाती है जिससे ऐसा होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ