sheikh shahjahan arrested sandeshkhali case

शेख शाहजहां को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, अब CID करेगी Sandeshkhali Case की जांच

TMC leader Sheikh Shahjahan Arrested: संदेशखाली हिंसा मामले में टीएमसी नेता शेख शाहजहां को पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना के मिनाखान इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज दोपहर 2 बजे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिनाखान के एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान ने यह जानकारी दी।

Sandeshkhali violence Case TMC leader Sheikh Shahjahan arrested: टीएमसी नेता शेख शाहजहां को संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप  में पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान इलाके से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उसे दोपहर 12 बजे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। संदेशखाली मामले की जांच अब सीआईडी करेगी।

विज्ञापन

संदेशखाली में शाहजहां के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

गौरतलब है कि संदेशखाली में  शाहजहां शेख के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। महिलाएं उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं। महिलाओं ने शाहजहां पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शाहजहां की  गिरफ्तारी कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा उसे संदेशखाली मामले में जोड़ने के आदेश के तीन दिन बाद हुई है। चीफ जस्टिस ने मामले में नोटिस जारी करने का आदेश दिया और कहा कि उसे गिरफ्तार न करने का कोई कारण नहीं है। इस मामले में सार्वजनिक नोटिस दिया जाएगा। इससे पहले, ईडी ने 23 फरवरी को जमीन कब्जा करने के मामले में बंगाल में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें शाहजहां और उसके करीबी सहयोगियों के आवास भी शामिल थे।

विज्ञापन

‘केंद्र और एजेंसियों को सुवेंदु अधिकारी बताएं शेख शाहजहां का ठिकाना’

इससे पहले, 29 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल घोष ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को सुझाव देते हुए कहा था कि उन्हें शाहजहां के ठिकाने के बारे में केंद्र और जांच एजेंसियों को बताना चाहिए। घोष ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी मीडिया को शेख शाहजहां का ठिकाना बता रहे हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे यह सब ईडी और सीबीआई को बताएं, वे उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।

विज्ञापन

‘पुलिस के हाथ बंधे हुए थे’

टीएमसी प्रवक्ता घोष ने कहा था कि पहले कलकत्ता हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के कारण पुलिस शाहजहां के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती थी, लेकिन अब न्यायालय ने उन्हें इसकी इजाजत दे दी है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने कहा था कि शेख शाहजहां के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार सीबीआई और ईडी को है, हम भी यही कह रहे थे। कोर्ट ने राज्य पुलिस को कोई भी कार्रवाई करने से रोक दिया था। अब कोर्ट ने अनुमति दे दी है।
घोष ने कहा कि राज्य पुलिस के हाथ बंधे हुए थे।

विज्ञापन

जनवरी से फरार था शेख शाहजहां

बता दें कि शेख शाहजहां पर संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न और उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। कुछ दिनों से महिलाओं ने शाहजहां के खिलाफ हथियार भी उठा लिए हैं। शाहजहां जनवरी में राशन घोटाले के सिलसिले में उसके आवास पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हमले के बाद से फरार था।
शाहजहां के करीबी दो तृणमूल नेता उत्तम सरदार और शिबू हाजरा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ