संभल जामा मस्जिद मामले में कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने दाखिल की थी याचिका

Sambhal Violence Latest Update: संभल में जामा मस्जिद को लेकर हुए सर्वे के बाद भड़की हिंसा के मामले में मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मामले में अब शीर्ष न्यायालय कल सुनवाई करेगा। मस्जिद कमेटी ने न्यायालय से खास मांग की है।

Supreme Court

Supreme Court (File Photo)

Sambhal Violence: जामा मस्जिद कमेटी ने निचली अदालत के सर्वे के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच सुनवाई करेगी। संभल मस्जिद विवाद मामले पर शाही जामा मस्जिद कमेटी की याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष ने निचली अदालत के फैसले पर तुंरत रोक लगाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि ये असाधारण मामला है। इसलिए अदालत निचली कोर्ट के फैसले पर तत्काल रोक लगाए। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए टीम गई थी। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट (SC) के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना की बेंच 29 नवंबर को इस पर सुनवाई करेगी। संभल में कोर्ट के आदेशों पर 19 नवंबर को पहला सर्वे किया गया था। जिसके बाद से ही तनाव का माहौल दिख रहा था। कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। जिसमें दावा किया गया था कि संभल में जिस जगह पर जामा मस्जिद बनी है, वहां कभी हरिहर मंदिर होता था। बीते रविवार को एक बार फिर टीम यहां सर्वे के लिए गई थी। लेकिन भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। 25 लोग जख्मी हुए थे।

विज्ञापन

सैकड़ों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हिंसा मामले में पहली एफआईआर दरोगा दीपक राठी की शिकायत पर दर्ज की गई थी। राठी ने सपा सांसद बर्क और सपा विधायक के बेटे के खिलाफ आरोप लगाए थे। मामले में 800 अज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया था। आरोप है कि इन लोगों ने भीड़ को उकसाया। भड़काऊ बयान पुलिस के खिलाफ दिए। दूसरी एफआईआर दरोगा शाह फैसल ने दर्ज करवाई है। जिसमें बाइक में आग लगाने का जिक्र है। वे नखास इलाके में थे। उनकी गन भी आरोपियों ने छीन लगी। कई लोगों को इसमें नामजद किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ