Sabse Bada Sawal: क्या 18 जुलाई को तय हो जाएगा 2024 का 'गठबंधन'?
Edited By Bhola Sharma

Sabse Bada Sawal
Edited By Bhola Sharma

Sabse Bada Sawal
Sabse Bada Sawal, 10 July 2023: नमस्कार मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में मैं बात करूंगा मौजूदा राजनीति की। उस राजनीति की जिसका पहिया तेजी से घूम रहा है। 2024 के चुनाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 17 और 18 जुलाई को विपक्षी गठबंधन बेंगलुरु में बैठेगा और 18 जुलाई को ही एनडीए की बैठक बुलाई गई है। बीजेपी अपने दम पर मजबूत दिखती है। लेकिन अब बीजेपी भी धड़ाधड़ राजनीतिक फैसले लेती दिख रही है।
पिछले दो दिनों में पीएम मोदी चार राज्यों में दिखे हैं। वहां पर विपक्ष पर हमला बोला, संगठन स्तर पर भी बीजेपी ने चार-चार प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। चुनाव प्रभारी बना दिए गए हैं। बीजेपी अपना कुनबा बढ़ा रही है। तो आज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि 18 को तय होगा 24 का गठबंधन? अबकी बार गठबंधन ही ‘लगाएगा’ नैया पार? देखिए बड़ी बहस
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: