RSS Chief Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार, 5 सितंबर को कहा कि श्रेष्ठ काम करने वाले व्यक्ति को भगवान मानना चाहिए या नहीं, यह लोगों को तय करने दें। उन्होंने ये बात शंकर दिनकर केन के शताब्दी समारोह पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि शंकर दिनकर ने 1971 तक मणिपुर में बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम किया। उन्होंने छात्रों को महाराष्ट्र लाकर उनके रहने की व्यवस्था की।
भागवत ने केन के काम को याद करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में जितना संभव हो अच्छे काम करने का प्रयास करना चाहिए। कोई हमें यह नहीं कर रहा है कि हमें चमकना नहीं चाहिए या लोगों से अलग नहीं दिखना चाहिए। अपने काम के जरिए हर व्यक्ति श्रद्धेय बन सकता है लेकिन हम स्वयं उस स्तर पर पहुंचे या नहीं इसका निर्धारण दूसरों को करने देना चाहिए। हमें यह घोषणा नहीं करनी चाहिए कि हम भगवान बन गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Mausam: 2 राज्यों में भीषण तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत देशभर में कहां-कहां बरसेंगे बादल?
मणिपुर में हालात चिंताजनक-भागवत
संघ प्रमुख ने मणिपुर के हालातों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने अभी तक मणिपुर नहीं छोड़ा है। वे वहीं डटे हुए हैं। वे सामान्य स्थिति बहाल करने और दोनों समुहों के बीच तनाव को कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वे लगातार वहां के नागरिकों के मन में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही भागवत ने कहा कि वहां सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं।
ये भी पढ़ेंः सावधान! PM Mudra Yojana के नाम पर दिया जा रहा फर्जी लोन, पढ़िए सरकार का फैक्ट चेक
भागवत ने आगे कहा कि जो लोग बिजनेस या अन्य कामों से वहां गए हैं उनके लिए परिस्थितियां और भी अधिक चुनौती पूर्ण है। इस सब परिस्थितियों के बीच संघ के स्वयंसेवक मजबूती से तैनात हैं। दोनों गुटों के लोगों के बीच जाकर वहां सेवा कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
5 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
7 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
8 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
8 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
10 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
13 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
13 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines