Aaj Ka Mausam: 2 राज्यों में भीषण तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत देशभर में कहां-कहां बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। 2 राज्यों में तूफान के साथ बारिश होने और बाकी राज्यों में भी बादल बरसने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि मौसम का हाल कैसा रहेगा?

Today IMD Weather Forecast

Today IMD Weather Forecast

Today IMD Weather Forecast: मानसून 15 सितंबर के आस-पास वापस चला जाता है, लेकिन इस बार मानसून अभी तक बरस रहा है और खूब बारिश हो रही है। हालांकि 8 सितंबर से मानसून के धीमा पड़ने के आसार हैं, लेकिन मौसम विभाग ने उत्तर भारत से मानसून के लेट जाने का अनुमान लगाया है, क्योंकि नॉर्थ इंडिया में मानसून आया भी देरी से था। वहीं पिछले एक महीने से लगातार बरस रहे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने आज भी ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR समेत देशभर के 18 राज्यों में भारी बारिश होने यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और राजस्थान में जहां भीषण तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट है। आइए जानते हैं कि आज और कल देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

आज ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने आज दिल्ली के मौसम को भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आज और कल दिल्ली में अच्छी बारिश होगी। IMD ने यलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि बारिश होने के बावजूद मौसम में उमस देखने को मिल रही है और लोग गर्मी से भी परेशान हैं, लेकिन हवाएं चलने से इससे राहत मिल सकती है।

आज इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघालय, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं, क्योंकि अरब सागर में दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है, जिससे ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ