PM Mudra Yojana में 3 लाख के लोन के 'एप्रूवल' की सच्चाई, जांच में फेक निकला लेटर

PM Mudra Scheme: ठगी करने के लिए ठग कई तरीके अपनाते हैं। ये कभी फोन करके आपको अपने झांसे में लेने की कोशिश करते हैं तो कभी खुद को भारत सरकार से बताकर ठगी करते हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में PM Mudra Yojana में ठगी करने के लिए फर्जी अप्रूवल लेटर दिए जा रहे हैं।

PM Mudra Yojana

PM Mudra Scheme: सोशल मीडिया एक तरफ अच्छी चीजों के लिए है तो दूसरी तरफ इसके कई नुकसान भी हैं। यहां पर जनता से जुड़े के कई मुद्दों को उठाया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ इसी सोशल मीडिया पर इसी जनता को भ्रमित कर उनको ठगी का शिकार भी बनाया जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर PM Mudra Yojana से जुड़ा एक लेटर सर्कुलेट किया जा रहा है। इस लेटर में 3,00,000 तक का लोन अप्रूवल देने का वादा किया जा रहा है। पढ़िए आखिर इस दावे की सच्चाई क्या है!

विज्ञापन

पैसे लेकर दिया जा रहा लोन

नागरिकों को अपने काम की शुरुआत करनी है तो उसमें सरकार उनकी मदद करती है। इसके तहत सरकार कुछ लोन देती है जिससे आप अपना कोई भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अब भारत सरकार की लोन स्कीम PM Mudra Yojna के नाम पर ठगी की जा रही है। इसमें एक लेटर दिया गया है जिसमें लिखा है 36,500 का भुगतान करके पीएम मुद्रा योजना के तहत 3,00,000 का लोन लीजिए। इस तरह का कोई लेटर आपके सामने आए तो उसपर बिल्कुल भी भरोसा ना करें।

विज्ञापन

सरकार का फैक्ट चेक

इस फेक लेटर पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने एक फैक्ट चेक जारी किया है। जिसमें जनता को इस ठगी के बारे में चेताया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैक्ट चेक शेयर किया गया। इसमें लेटर को शेयर करते हुए लिखा गया कि एक अप्रूवल लेटर दिया जा रहा है जिसमें क्लेम किया जा रहा है कि ये पीएम मुद्रा योजना के तहत है और 3,00,000 का लोन पाने के लिए लीगल इंश्योरेंस का 36,500 का भुगतान करें। इस लेटर को फेक बताते हुए लिखा गया कि इस ‘लेटर को सरकार ने नहीं जारी किया है।’

विज्ञापन

क्या है पीएम मुद्रा योजना?

देश में जो छोटे कारोबारी या दूकानदार अपना काम शुरू करना चाहते हैं उनकी मदद करने के लिए इस योजना को लाया गया था। PM Mudra Loan yojna अप्रैल 2015 शुरू की गई थी। मुद्रा लोन योजना सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम मंत्रालय चलाता है। इस योजना के तहत छोटे व्यापारी बिना किसी गारंटी के 10 लाख तक लोन ले सकते हैं। इस लोन को वापस करने के लिए सरकार आपको 5 साल तक का वक्त देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ