Reliance-Disney Merger Deal Announce : भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज और वाल्ट डिज्नी के बीच मर्जर की डील फाइनल हो गई है। इसे लेकर दोनों कंपनियों ने मर्जर सौदे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी इस मर्जर से बनने वाली इकाई (कंपनी) की चेपरपर्सन होंगी, जबकि कंपनी के वाइस चेयरपर्सन के रूप में उदय शंकर काम करेंगे। दोनों कंपनियों ने बुधवार को एक संयुक्त बयान जारी कर इसकी घोषणा की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज अब मीडिया के एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स सेक्टर में भी 11,500 करोड़ रुपये इंवेस्ट करेगी। ज्वाइंट डील के तहत एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए देश के प्रमुख डिजिटल प्लेटफार्म और टीवी को भी एक लाया जाएगा। इसके तहत स्टार गोल्ड, कलर्स, स्टार प्लस, स्टार स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स 18 को एक प्लेटफार्म में लाया जाएगा।
कंपनी पर रिलायंस का रहेगा कंट्रोल
इस डील से बनी नई एंटिटी के शेयर की बात करें तो RIL के पास 16.34 प्रतिशत, Viacom18 के पास 46.82 प्रतिशत और वॉल्ट डिज्नी के पास 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। इस हिसाब से रिलायंस और सहयोगी कंपनी के पास 63 प्रतिशत से शेयर रहेगा। अर्थात् नई इकाई एंटिटी पर रिलायंस का कंट्रोल रहेगा।
70,000 करोड़ रुपये की एक बड़ी कंपनी बनाने का ऐलान
कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि जेवी (joint venture) के तहत भारत में मनोरंजन और स्पोर्ट्स के लिए टीवी और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों को एक साथ लाया जाएगा। इसे देश 750 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस सौदे के तहत मीडिया परिचालन का विलय कर 70,000 करोड़ रुपये की एक बड़ी कंपनी बनाने की घोषणा की गई है।