विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने को लेकर DGP से सिफारिश की है। आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिवंगत सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा की उम्र मात्र 15 वर्ष है, सोनाली फोगाट की मृत्यु के उपरांत उनकी बेटी यशोधरा ही उनकी संपत्ति की वारिस है।
अभी पढ़ें – Jammu Kashmir: अनंतनाग में मुठभेड़ के बाद दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
मां-बाप की आकस्मिक मृत्यु के पश्चात यशोधरा के जीवन की सुरक्षा न केवल उनके परिवार की जिम्मेदारी है बल्कि हरियाणा की बेटी होने के नाते हरियाणा पुलिस का दायित्व बनता है कि जब तक सोनाली फोगाट के केस की जांच चल रही है तब तक उसकी बेटी यशोधरा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करे।
पुलिस का उसके साथ होना आवश्यक
सोनाली फोगाट की आकस्मिक मृत्यु की जांच के लिए बेटी यशोधरा को विभिन्न स्थानों पर आना जाना पड़ता है जिस कारण पुलिस का उसके साथ होना आवश्यक है। उन्होंने आगे लिखा- मौजूदा स्थिति को देखते हुए सिफारिश की जाती है कि जब तक सोनाली हत्याकांड की जांच चल रही है तब तक सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करवाने के निर्देश जारी किए जाएं।
अभी पढ़ें – Congress: कल से कांग्रेस की भारत जोड़ाे यात्रा, 150 दिनों में तीन हजार किमी का सफर होगा तय
हाल ही सोनाली फोगाट मर्डर केस मामले में नया ऐंगल सामने आया है। सोनाली के ड्राइवर का दावा है कि वह जिन महंगी गाड़ियों में घूमती थीं उनमें से एक भी उनके नाम पर नहीं थी। उनका पीए सुधीर सांगवान इन कारों को बेच चुका था या फिर अपने नाम ट्रांसफर करा चुका था। उसने यहां तक दावा किया कि सोनाली के पास बेटी की स्कूल फीस भरने के भी पैसे नहीं थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
राहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
30 mins agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
47 mins agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
7 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
8 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
8 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
9 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
9 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines