PM Modi in Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के अयोध्या में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। जल्द ही पीएम राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में 15,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। पीएम ने कहा कि आज यहां आधुनिक रेलवे के निर्माण की तरह देश ने एक और बड़ा कदम उठाया है। वंदे भारत और नमो भारत के बाद आज एक और आधुनिक ट्रेन देश को मिली है।
1-पीएम ने आगे कहा कि इस नई ट्रेन सीरीज का नाम अमृत भारत ट्रेन रखा गया है। वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनों की यह त्रिशक्ति भारतीय रेलवे का कायकल्प करने जा रही है। इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है कि पहली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से गुजर रही है।
2-पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। ऐसे में आयोध्यावासियों में अति-उत्साह स्वाभाविक है। भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं। मैं भी आपकी तरह ही उत्सुक हूं।
ये भी पढ़ें-6 और Vande Bharat ट्रेनें मिलीं देश को, वैष्णो देवी भक्तों के लिए भी खुशखबरी, जानें रूट और टाइमिंग
3-प्रधानमंत्री ने कहा, देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था। आजादी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।
4-पीएम मोदी ने कहा कि 50-55 साल में सिर्फ 14 करोड़ गैस कनेक्शन ही दिए गए जबकि हमारी सरकार ने एक दशक में 18 करोड़ नए गैस कनेक्शन दिए हैं। इसमें 10 करोड़ गैस कनेक्शन मुफ्त में उज्जवला योजना के तहत दिए गए हैं। जब नीयत नेक हो तो इसी तरह से काम होते हैं। मोदी की गारंटी में इतनी ताकत इसलिए है क्योंकि मोदी जो कहता है वह करने के लिए जीवन खपा देता है।
5-प्रधानमंत्री ने कहा कि, मोदी की गारंटी पर आज देश को इसलिए भरोसा है क्योंकि मोदी जो गारंटी देता है उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देता है। इस पवित्र धाम के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। श्रीराम हम सभी पर आशीर्वाद रखें।
6-पीएम ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। राममय अयोध्या धाम में आज विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर गर्व की अनुभूति हो रही है।
7-पीएम मोदी ने कहा कि प्राचीन काल में अयोध्या नगरी कैसी थी इसका वर्णन खुद महर्षि वाल्मिकी जी ने विस्तार से किया है। मुझे खुशी है कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा गया है।
8-पीएम मोदी ने कहा कि पहली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से गुजर रही है। दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दिल्ली, यूपी और बिहार के लोगों की यात्रा को आधुनिक बनाएगी।
9-पीएम ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से तीर्थयात्राओं का अपना महत्व रहा है। अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। आज भी भारत के कोने-कोने में कोई न कोई यात्रा निकलती रहती है। लोग आस्था के साथ जुड़ते रहते हैं।
10-पीएम मोदी ने कहा कि, मैं 140 करोड़ देशवासियों को अयोध्या की इस पवित्र भूमि से प्रार्थना कर रहा हूं कि 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु राम विराजमान हों तब अपने घरों में भी श्रीराम ज्योति जलाएं और दीवाली मनाएं। 22 जनवरी की शाम पूरे हिंदुस्तान में जगमग होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-राम पूरे विश्व…सभी के हैं… राम मंदिर उद्घाटन को लेकर क्या बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला?
संबंधित खबरें
दिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
25 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
27 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines