न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम ने हमेशा प्यार और भाईचारे की बात की। उन्होंने एक-दूसरे की सहायता की। राम ने सभी को एक मैसेज दिया था।फारूक यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि आज जब राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है तो हमें भाईचारे को बनाए रखने के लिए काम करना होगा जो अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कहा था कि अगर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान से बात नहीं की गई तो हमारी स्थिति भी गाजा जैसी हो जाएगी।
भाजपा राम का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही
इधर राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। चौधरी ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट अपना निर्णय सुना चुका था। इसके बाद ये लोग बड़ी चतुराई से इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं।
बता दें कि पीएम मोदी आज अयोध्या के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने नये एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। इतना ही नहीं उन्होंने 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने आज अयोध्या में 15 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।