Ram Mandir Safety Measures Latest Update: अगले महीने की 22 तारीख को राम मंदिर का उद्घाटन हुए 1 साल पूरा हो जाएगा। इस 1 साल के भीतर राम मंदिर का नाम देश की टॉप टूरिस्ट लोकेशन्स में जुड़ चुका है। करोड़ों लोगों ने इस साल राम मंदिर का रुख किया। हालांकि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का काम अभी भी चल रहा है। क्या आप जानते हैं कि राम मंदिर का काम कब तक पूरा होगा और इसकी सुरक्षा के लिए कैसी तैयारियां की गई हैं? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में…
कैसे होगी राम मंदिर की सुरक्षा?
राम मंदिर की सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। राम मंदिर की संरचना काफी विशाल है, ऐसे में मंदिर को बिजली से बचाने के लिए 28 कॉपर के रॉड लगाए जाएंगे। आसमान से बिजली गिरने की स्थिति में राम मंदिर से शिखर से 28 कॉपर के तार बाहर निकलेंगे और मंदिर को पूरी तरह से कवर कर लेंगे। इससे मंदिर आपदा का शिकार नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- PM Modi ने की साल की आखिरी ‘मन की बात’, 5 पॉइंट्स में पढ़ें पूरी हाइलाइट्स
राम मंदिर में एविएशन सेफ्टी
आमतौर पर ऊंची बिल्डिंग्स या टावर के ऊपर लाल रंग की लाइट लगाई जाती है, जिससे पायलट का उस पर ध्यान जाए और वो इमारत से दूर रहे। राम मंदिर का शिखर भी काफी ऊंचा और विशाल है। राम मंदिर में एविएशन सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा जाएगा। ऐसे में अगर कोई प्लेन राम मंदिर के ऊपर से गुजरेगा, तो उसे सिग्नल दिया जाएगा, जिससे विमान राम मंदिर के नजदीक नहीं आएगा। जाहिर है एविएशन सेफ्टी के लिहाज से भी मंदिर में कई पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
पत्थरों में आया था क्रैक
बता दें कि राम मंदिर के रैंप पर मौजूद 2 पत्थरों के बीच में गैप नहीं था। ऐसे में गर्मियों के दौरान तापमान बढ़ने से पत्थरों में क्रैक आ गया। इसे सही करने के लिए अब क्रैक पत्थरों को निकाल कर वहां नए पत्थर लगाए जाएंगे। वहीं अब दोनों पत्थरों के बीच गैप रहेगा।
कब पूरा होगा राम मंदिर?
राम मंदिर निर्माण बैठक समिति में यह फैसले लिए गए हैं। आज यानी रविवार को इस बैठक का दूसरा दिन है। खबरों की मानें तो आने वाले साल में राम मंदिर का काम पूरा हो जाएगा। सितंबर 2025 तक मंदिर में परकोटा और शूज रैक बन जाएगा। वहीं 2025 के अंत तक मंदिर का काम पूरा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- 60 सेकंड में 1000 राउंड फायर…भारतीय मशीन गन क्यों बनी यूरोप की पहली पसंद? मिला 225 करोड़ का ऑर्डर
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
4 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
4 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
5 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
6 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
9 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
10 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
11 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
13 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
13 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines