Ram Mandir अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह किसे बुलाया गया है और किसे नहीं?

Ram Mandir Inauguration Invitations: 22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से कई लोगों को बुलाया गया है। जानिए किसे निमंत्रण मिला और किसे नहीं?

Ram Mandir Ayodhya

राम मंदिर के पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे 2025 तक पूरा करने का टारगेट है।

Ram Lala Pran Pratishtha Invitations (कुमार गौरव, अयोध्या): अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसके लेकर देशभर में जश्न और त्योहार का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजमान बनकर राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला को स्थापित करेंगे। 121 पुजारियों की टीम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन कराएगी। प्रधानमंत्री 21 जनवरी को अयोध्या आ जाएंगे। वहीं देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। समारोह के लिए 4 हजार साधु संत और करीब 3 हजार VVIP लोग बुलाए गए हैं। इनेके अलावा किसे बुलाया गया है और किसे नहीं? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

विज्ञापन

इन लोगों को नहीं बुलाया गया, क्योंकि…

स्थानीय राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छोड़ कर अन्य किसी को नहीं बुलाया गया है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में ही समारोह हो रहा है तो प्रदेश के लोग मेजबान हैं। मेजबान होने के नाते वे तो समारोह में शामिल होंगे ही। केंद्र अथवा किसी प्रदेश के मंत्री को मंत्री होने के नाते नहीं बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समारोह अस्वीकार कर चुके हैं। दोनों ने समारोह में आने से मना कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, रंजन चौधरी भी निमंत्रण पत्र अस्वीकार कर चुके हैं।

इन हस्तियों को दिया गया निमंत्रण पत्र

बाबा रामदेव, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, राजकुमार हिरानी, अरुण गोविल, संजय लीला भंसाली, दीपिका चिखलिया, रोहित शेट्टी, रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहन लाल, धनुष, कंगना रनौत, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट

विज्ञापन

समारोह में इन लोगों को बुलाया गया

विज्ञापन
  • हुतात्मा कारसेवकों के परिवार के सदस्य
  • आंदोलन के पुरोधाओं के परिवार के सदस्य
  • न्यायिक प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व करने वाले वकील
  • 150 से अधिक परंपराओं के साधु संत, कथाकार, मठ-मंदिरों के ट्रस्टी, पुजारी आदि
  • नेपाल से संत समाज के प्रमुख लोग
  • जैन, बौद्ध, सिख समाज के बंधु (भारतीय मत पंथों के प्रतिनिधि)
  • प्रमुख दानकर्ता
  • जनजाती समाज के प्रमुख लोग
  • घुमंतू जाति तथा अन्य जनजाति के लोग
  • अनुसूचित समाज के प्रमुख लोग (उदाहरण के लिए अंबेडकर जी, जगजीवन राम जी, कांशीराम जी के परिवार के सदस्य) ।
  • प्रसिद्ध समाचार पत्रों/न्यूज चैनलों के प्रमुख व्यक्ति
  • स्वयंसेवी संगठन, नोबल पुरस्कार, भारत रत्न, परमवीर चक्र, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोग
  • सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, तीनों सेनाओं के सेवानिवृत्त सेनाध्यक्ष, पूर्व राजदूत, विभिन्न
  • प्रमुख पदों पर रहे प्रशासनिक/पुलिस सेवा के अधिकारी
  • प्रमुख शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी, कवि, कलाकार, साहित्यकार, किसान, मज़दूर, खिलाड़ी इत्यादि
  • प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्ष
  • अयोध्या जनपद से सभी दलों के स्थानीय जन प्रतिनिधि
  • उद्योजक, उद्योगपति एवं उद्यमी
  • 50 देशों से भारतीय समाज के 55 लोग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ